{"_id":"6471ec11e742ce50a30383a8","slug":"pakistan-several-members-of-security-forces-injured-in-suicide-blast-in-khyber-pakhtunkhwa-2023-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान: आत्मघाती हमलावर ने मोटरसाइकिल से सुरक्षा बलों के काफिले को बनाया निशाना, दो सैनिकों की मौत- 19 घायल","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
पाकिस्तान: आत्मघाती हमलावर ने मोटरसाइकिल से सुरक्षा बलों के काफिले को बनाया निशाना, दो सैनिकों की मौत- 19 घायल
Sat, 27 May 2023 05:11 PM IST
निर्मल कांत
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
Published by: निर्मल कांत
Updated Sat, 27 May 2023 05:11 PM IST
सार
बम निरोधक दस्ते के प्रभारी इनायतुल्ला टाइगर ने बताया कि सुरक्षा बलों का काफिला खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के डेरा इस्माइल खान से दक्षिण वजीरिस्तान के असमान मांजा इलाके की ओर जा रहा था, तभी आत्मघाती हमलावर ने उन पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
blast
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तान के अशांत खैबर पख्तनूख्वा प्रांत में एक आत्मघाती हमलावर ने विस्फोटकों से लदी एक मोटरसाइकिल से सुरक्षा बलों के काफिले को निशाना बनाया। इसमें कम से कम 19 जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।
विज्ञापन
बम निरोधक दस्ते के प्रभारी इनायतुल्ला टाइगर ने बताया कि सुरक्षा बलों का काफिला खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के डेरा इस्माइल खान से दक्षिण वजीरिस्तान के असमान मांजा इलाके की ओर जा रहा था, तभी आत्मघाती हमलावर ने उन पर हमला कर दिया। उन्होंने बताया कि सुरक्षा बलों के दो सदस्यों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई है और पाकिस्तान की कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने हमले की जांच शुरू कर दी है। अभी तक किसी ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।
विज्ञापन
इससे पहले बुधवार को खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के उत्तरी वजीरिस्तान के दत्ता खेल बाजार में विस्फोटकों से लदी कार से एक आत्मघाती हमलावर ने एक सुरक्षा चौकी को निशाना बनाया था, जिसमें दो सैनिक समेत चार लोग शामिल थे।
आज का आत्मघाती हमला अफगानिस्तान की सीमा से सटे खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुआ है और यह आतंकवादी समूह टीटीपी का पुराना गढ़ है।
30 जनवरी को पेशावर की एक मस्जिद में दोपहर की नमाज के दौरान तालिबान के एक आत्मघाती हमलावर ने खुद को उड़ा लिया था, जिसमें 101 लोगों की मौत हो गई थी और 200 से अधिक लोग घायल हो गए थे।
पिछले साल नवंबर में टीटीपी ने जून 2022 में सरकार के साथ हुए अनिश्चितकालीन संघर्ष विराम को रद्द कर दिया था और अपने आतंकवादियों को सुरक्षा बलों पर हमले करने का आदेश दिया था। इसके बाद से पाकिस्तान आतंकवाद की नई लहर से प्रभावित है।
पाकिस्तान को उम्मीद थी कि अफगानिस्ता में तालिबान का शासन आने के बाद टीटीपी के हमले बंद हो जाएंगे या कम हो जाएंगे और वह अपनी जमीन का इस्तेमाल बंद कर देगा। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। टीटीपी के हमलों के बाद दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ गया।
वर्ष 2007 में कई आतंकवादी संगठनों के समूह के रूप में गठित टीटीपी ने संघीय सरकार के साथ संघर्ष विराम तोड़ लिया था और अपने आतंकवादियों को देश भर में आतंकवादी हमले करने का आदेश दिया था।