फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan security personnel killed, several injured in bomb blast in Peshawar

Pakistan: पाकिस्तान में आतंकवादियों ने एक बार फिर सुरक्षाकर्मियों को बनाया निशाना, एक की मौत

Mon, 11 Sep 2023 02:10 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: काव्या मिश्रा Updated Mon, 11 Sep 2023 02:10 PM IST
सार

वारसाक के पुलिस अधीक्षक मोहम्मद अरशद खान ने कहा कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि विस्फोट के परिणामस्वरूप एफसी के पांच अधिकारी और तीन नागरिक घायल हुए हैं। 

विज्ञापन
Pakistan security personnel killed, several injured in bomb blast in Peshawar
पाकिस्तान में बम विस्फोट - फोटो : social media

विस्तार

पाकिस्तान के पेशावर शहर में सोमवार को एक अस्पताल परिसर के पास सुरक्षा बलों के वाहन को निशाना बनाकर बम विस्फोट किया गया। इसमें एक सुरक्षाकर्मी की मौत हो गई, जबकि अर्धसैनिक बल के चार कर्मियों सहित कई अन्य घायल हो गए।

विज्ञापन

यह हमला अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत की वारसाक रोड पर प्राइम अस्पताल के सामने फ्रंटियर कांस्टेबुलरी (एफसी) के कर्मियों पर किया गया है। 

विज्ञापन


वारसाक के पुलिस अधीक्षक मोहम्मद अरशद खान ने कहा कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि विस्फोट के परिणामस्वरूप एफसी के पांच अधिकारी और तीन नागरिक घायल हुए हैं। उन्होंने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि यह विस्फोट एक इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) हमला था। खान ने कहा कि आगे की जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर के पुलिस प्रमुख अशफाक अनवर ने कहा कि प्रारंभिक रिपोर्टों से ऐसा कोई संकेत नहीं मिला है कि यह आत्मघाती विस्फोट था। ऐसा लगता है कि विस्फोटक सड़क के किनारे रखा गया था। 

आजकल पाकिस्तान में आए दिन आतंकवादी हमले हो रहे हैं। पिछले हफ्ते, अशांत उत्तर-पश्चिमी खैबर-पख्तूनख्वा प्रांत के चित्राल जिले में दो सीमा चौकियों पर तालिबान आतंकवादियों ने हमला कर दिया था, जिसमें चार पाकिस्तानी सैनिक मारे गए थे। वहीं सात लोग घायल हुए थे।

तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) की स्थापना 2007 में की गई थी। अल-कायदा के करीबी माने जाने वाले इस संगठन को पूरे पाकिस्तान में कई घातक हमलों के लिए दोषी ठहराया गया है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed