{"_id":"69555f5119d4fee2b60d9b33","slug":"pakistan-s-national-assembly-speaker-briefly-interacts-with-eam-jaishankar-in-dhaka-2025-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bangladesh: ढाका में मिले जयशंकर और पाकिस्तान की नेशनल असेंबली के स्पीकर; दोनों नेताओं की अनौपचारिक मुलाकात","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Bangladesh: ढाका में मिले जयशंकर और पाकिस्तान की नेशनल असेंबली के स्पीकर; दोनों नेताओं की अनौपचारिक मुलाकात
Wed, 31 Dec 2025 11:07 PM IST
पवन पांडेय
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ढाका
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ढाका
Published by: पवन पांडेय
Updated Wed, 31 Dec 2025 11:07 PM IST
सार
मई महीने में संघर्ष के बाद पहली बार किसी भारतीय नेता ने पाकिस्तानी नेता से मुलाकात की है। बांग्लादेश की राजधानी ढाका में विदेश मंत्री एस. जयशंकर और पाकिस्तान की नेशनल असेंबली के स्पीकर के बीत हुई ये मुलाकात अनौपचारिक मुलाकात थी। दोनों नेता वहां खालिदा जिया के अंतिम संस्कार में शामिल होने पहुंचे थे।
विज्ञापन
ढाका में जयशंकर से मिले पाकिस्तान की नेशनल असेंबली के स्पीकर
- फोटो : X @ChiefAdviserGoB
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ढाका में भारत और पाकिस्तान के शीर्ष नेताओं के बीच एक संक्षिप्त लेकिन अहम बातचीत हुई है। यह मुलाकात पाकिस्तान की नेशनल असेंबली के स्पीकर सरदार अयाज सादिक और भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर के बीच हुई। यह मुलाकात बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया के अंतिम संस्कार के मौके पर ढाका में हुई। दोनों नेता वहां अन्य देशों के प्रतिनिधियों के साथ श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - Khaleda Zia: 'वह मजबूत इच्छाशक्ति और दृढ़ विश्वास वाली नेता थीं', खालिदा जिया के निधन पर पीएम मोदी का शोक पत्र
हाथ मिलाकर किया अभिवादन
पाकिस्तान की नेशनल असेंबली सचिवालय की ओर से जारी बयान के मुताबिक, जब स्पीकर अयाज सादिक बांग्लादेश की संसद में खालिदा जिया के लिए रखी गई शोक पुस्तिका में संदेश लिख रहे थे, उसी दौरान विदेश मंत्री जयशंकर से उनकी मुलाकात हुई। दोनों ने हाथ मिलाकर एक-दूसरे का अभिवादन किया।
मई 2025 के टकराव के बाद पहली बड़ी उच्चस्तरीय पहल
पाकिस्तान ने इस मुलाकात को मई 2025 में हुए भारत-पाक तनाव के बाद दोनों देशों के बीच पहली महत्वपूर्ण उच्चस्तरीय संपर्क बताया है। पाकिस्तान का कहना है कि यह पहल भारतीय पक्ष की ओर से हुई।
पाकिस्तान ने फिर दोहराए बातचीत के प्रयास
पाकिस्तानी बयान में कहा गया कि पाकिस्तान हमेशा से बातचीत, संयम, शांति प्रयासों पर जोर देता रहा है। इसके साथ ही उसने पहलगाम हमले (जिसमें 26 लोगों की मौत हुई थी) को लेकर संयुक्त जांच और शांति वार्ता के प्रस्ताव भी दोहराए।
ये भी पढ़ें - Bangladesh: यूनुस सरकार में लगी इस्तीफों की झड़ी, अब स्वास्थ्य सलाहकार सैयदुर रहमान ने भी छोड़ा पद
सोशल मीडिया पर भी साझा की गई तस्वीर
इस मुलाकात की एक तस्वीर बांग्लादेश के मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस के कार्यालय की ओर से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर साझा की गई। पोस्ट में लिखा गया कि ढाका में अंतिम संस्कार कार्यक्रम से पहले दोनों नेताओं ने आपस में शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
Sardar Ayaz Sadiq, Speaker of the National Assembly of Pakistan, exchanges greetings with Indian External Affairs Minister S. Jaishankar in Dhaka on Wednesday ahead of the funeral programme of former Bangladesh Prime Minister Khaleda Zia. pic.twitter.com/1eLz0i8nAi
— Chief Adviser of the Government of Bangladesh (@ChiefAdviserGoB) December 31, 2025विज्ञापन
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - Khaleda Zia: 'वह मजबूत इच्छाशक्ति और दृढ़ विश्वास वाली नेता थीं', खालिदा जिया के निधन पर पीएम मोदी का शोक पत्र
हाथ मिलाकर किया अभिवादन
पाकिस्तान की नेशनल असेंबली सचिवालय की ओर से जारी बयान के मुताबिक, जब स्पीकर अयाज सादिक बांग्लादेश की संसद में खालिदा जिया के लिए रखी गई शोक पुस्तिका में संदेश लिख रहे थे, उसी दौरान विदेश मंत्री जयशंकर से उनकी मुलाकात हुई। दोनों ने हाथ मिलाकर एक-दूसरे का अभिवादन किया।
मई 2025 के टकराव के बाद पहली बड़ी उच्चस्तरीय पहल
पाकिस्तान ने इस मुलाकात को मई 2025 में हुए भारत-पाक तनाव के बाद दोनों देशों के बीच पहली महत्वपूर्ण उच्चस्तरीय संपर्क बताया है। पाकिस्तान का कहना है कि यह पहल भारतीय पक्ष की ओर से हुई।
पाकिस्तान ने फिर दोहराए बातचीत के प्रयास
पाकिस्तानी बयान में कहा गया कि पाकिस्तान हमेशा से बातचीत, संयम, शांति प्रयासों पर जोर देता रहा है। इसके साथ ही उसने पहलगाम हमले (जिसमें 26 लोगों की मौत हुई थी) को लेकर संयुक्त जांच और शांति वार्ता के प्रस्ताव भी दोहराए।
ये भी पढ़ें - Bangladesh: यूनुस सरकार में लगी इस्तीफों की झड़ी, अब स्वास्थ्य सलाहकार सैयदुर रहमान ने भी छोड़ा पद
सोशल मीडिया पर भी साझा की गई तस्वीर
इस मुलाकात की एक तस्वीर बांग्लादेश के मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस के कार्यालय की ओर से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर साझा की गई। पोस्ट में लिखा गया कि ढाका में अंतिम संस्कार कार्यक्रम से पहले दोनों नेताओं ने आपस में शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन