फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan's ex-foreign secy tells court, cipher copy not returned to ministry till his retirement

Pakistan: राजनयिक केबल लीक मामले में इमरान और कुरैशी की बढ़ीं मुश्किलें, पूर्व विदेश सचिव ने दर्ज कराया बयान

Tue, 23 Jan 2024 10:25 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 23 Jan 2024 10:25 PM IST
सार

Pakistan: राजनयिक केबल लीक मामले में इमरान खान और शाह महमूद कुरैशी की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। दरअसल, पूर्व विदेश सचिव ने महमूद, पूर्व गृह सचिव यूसुफ नसीम खोखर और इस्लामाबाद के सहायक आयुक्त इरशाद भट्टी ने मामले में अपने बयान दर्ज कराए हैं।

विज्ञापन
Pakistan's ex-foreign secy tells court, cipher copy not returned to ministry till his retirement
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान और उनके सहयोगी रहे पूर्व विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पाकिस्तान के पूर्व विदेश सचिव सोहेल महमूद ने दावा किया है कि विवादास्पद सरकारी राजनयिक केबल (साइफर) की प्रति उनकी सेवानिवृत्ति तक विदेश मंत्रालय को नहीं लौटाई गई थी। वह जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान और पूर्व विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी से जुड़े मामले पर सोमवार को अपना बयान दर्ज करा रहे थे। 

विज्ञापन

इमरान खान ने कथित राजनयिक केबल (कागज का टुकड़ा) को 27 मार्च 2022 को एक सार्वजनिक रैली में लहराया था। इसके साथ अमेरिका का नाम लेते हुए उन्होंने दावा किया था कि यह उनकी सरकार को गिराने की अंतरराष्ट्रीय साजिश का सबूत है। इमरान खान और शाह महमदू कुरैशी पर राजनीतिक उद्देश्यों के लिए राजनयिक केबल को गलत तरीके से संभालने का आरोप लगा था। इसके बाद उन्हें दिसंबर 2023 में आरोपित किया गया था।  

विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच पूर्व विदेश सचिव ने महमूद, पूर्व गृह सचिव यूसुफ नसीम खोखर और इस्लामाबाद के सहायक आयुक्त इरशाद भट्टी ने मामले में अपने बयान दर्ज कराए हैं। विशेष अदालत के न्यायाधीश अबुल हसनत जुल्करनैन ने रावलपिंडी की अदियाला जेल में राजनयिक केबल लीक मामले में सुनवाई की। पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक, सोहेल महमूद ने कहा कि वह दिसंबर 2022 में सेवानिवृत्त हुए और तब तक राजनयिक केबल की प्रति विदेश मंत्रालय को नहीं लौटाई गई थी। 

विज्ञापन

इस बीच, इमरान खान और अदियाला जेल अधीक्षक के बीच सोमवार को राजनयिक केबल लीक मामले में सुनवाई के आखिर में अदालत कक्ष में बहस हो गई। जेल अधीक्षक असर वराइच ने इमरान खान को मीडिया से बात करने से रोका और कहा कि मीडिया वहां सुनवाई कवर करने के लिए आया था, न कि राजनीतिक मुद्दों पर बात करने के लिए। इसके बाद इमरान खान कहते हैं, 'यह हमारा अधिकार है। आप हमें रोक नहीं सकते हैं। मैं आपकी बात को मानने से इनकार करता हूं। मैं मीडिया से बात करूंगा।' 

इसके बाद जेल अधीक्षक और पुलिस उप महानिरीक्षक ने मीडिया को अदालत कक्ष से बाहर जाने को कहा। अदालत कक्ष से बाहर निकलते हुए इमरान खान ने कहा कि वह पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को संदेश दे रहे हैं कि अगले रविवार को सड़कों पर आ जाएं। 

इमरान ने मीडिया से अनौपचारिक बातचीत में कहा, 'पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज पार्टी के प्रमुख नवाज शरीफ के खिलाफ सर्वोच्च न्यायालय और उच्च न्यायालय ने मामले बंद कर दिए हैं। चुनाव आयोग और प्रशासन उनकी मदद कर रहा है।' खान ने आगे कहा, 'नवाज शरीफ के बेटे ने 18 अबर रुपये का घर बेचा। इतना पैसा कहां से आया?' उन्होंने कहा, 'लोकतंत्र का मतलब है आजादी। हमारी सारी लड़ाई कानून की सर्वोच्चता के लिए है, लेकिन वे ऐसा कभी नहीं होने देंगे।' 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed