फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan: Russian American climber found dead in passion to climb pastor peak

पाकिस्तानी पर्वत पार करने का जुनून पड़ा भारी, 7 दिन बाद मिला अमेरिकी का शव

Tue, 19 Jan 2021 05:01 PM IST
सुरेंद्र जोशी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Tue, 19 Jan 2021 05:01 PM IST
विज्ञापन
Pakistan: Russian American climber found dead in passion to climb pastor peak
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

पाकिस्तान के उत्तरी क्षेत्र में भयंकर सर्दी के बीच शिखर पर चढ़ने की कोशिश के दौरान पिछले सप्ताह लापता हुआ रूसी मूल का अमेरिकी पर्वतारोही मृत मिला है। क्षेत्र की पर्यटन पुलिस और अल्पाइन क्लब ऑफ पाकिस्तान ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

विज्ञापन


दुनिया की दूसरी सबसे ऊंची चोटी
गिलगित शहर में पर्यटन पुलिस ने ट्विटर पर यह घोषणा की और कहा कि पास्टोर चोटी पर चढ़ने की कोशिश के दौरान शुक्रवार को एलेक्स गोल्डफार्ब लापता हो गए थे। पास्टोर चोटी हिमालय रेंज के पाकिस्तानी हिस्से में सबसे अहम चोटी है और माउंट एवरेस्ट के बाद यह दुनिया की दूसरी सबसे ऊंची चोटी है। यह के-2 से अधिक दूर भी नहीं है।
विज्ञापन


अल्पाइन अधिकारी कर्रार हैदरी के अनुसार जब गोल्डफार्ब से संपर्क टूट गया तब एक हेलीकॉप्टर एवं तलाशी दल भेजा गया। सोमवार को दिन भर के अभियान के बाद पाकिस्तानी सेना को गोल्डफार्ब का शव मिला। प्रसिद्ध पाकिस्तानी पर्वतारोही मुहम्मद अली सादपारा ने भी ट्वीट करके यह दुखद खबर दी। सादपारा बचाव दल का हिस्सा थे। हैदरी के मुताबिक गोल्डफार्ब का शव पाकिस्तानी एवं विदेशी पर्वतरोहियों की मदद से वापस लाने की कोशिश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed