फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan responds to India's notice on Indus Waters Treaty

Indus Water Treaty: भारत के नोटिस ने निकाली पाकिस्तान की हेकड़ी, सिंधु जल संधि पर जवाब भेजने को हुआ मजबूर

Thu, 06 Apr 2023 11:01 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: निर्मल कांत Updated Thu, 06 Apr 2023 11:01 PM IST
सार

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने तीन अप्रैल को उस पत्र को अपने भारतीय समकक्ष को भेज दिया जो पाकिस्तान के सिंधु जल आयुक्त ने लिखा था।

विज्ञापन
Pakistan responds to India's notice on Indus Waters Treaty
Indus Water Treaty

विस्तार

भारत ने गुरुवार को कहा कि सीमा पार नदियों के प्रबंधन के लिए 62 साल पुरानी सिंधु जल संधि (आईडब्ल्यूटी) की समीक्षा और संशोधन की मांग को लेकर दो महीने पहले भेजे गए उसके नोटिस पर उसे पाकिस्तान का जवाब मिल गया है।

विज्ञापन


विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने तीन अप्रैल को उस पत्र को अपने भारतीय समकक्ष को भेज दिया जो पाकिस्तान के सिंधु जल आयुक्त ने लिखा था। उन्होंने मीडिया ब्रीफिंग में कहा, हम पत्र की जांच कर रहे हैं। हम अपने हितधारकों के साथ परामर्श करेंगे।
विज्ञापन


विवादों से निपटने में इस्लामाबाद के अड़ियल रवैये के बाद 25 जनवरी को भारत ने पाकिस्तान को नोटिस जारी कर सिंधु जल संधि (आईडब्ल्यूटी) की समीक्षा और संशोधन की मांग की थी। पाकिस्तानी मीडिया ने अज्ञात अधिकारियों के हवाले से खबर दी थी कि पाकिस्तान ने पत्र में कहा है कि वह संधि के बारे में नई दिल्ली की चिंताओं को सुनने के लिए तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Indus Water Treaty: जयशंकर बोले- सिंधु जल संधि तकनीकी मामला, आगे की कार्रवाई बातचीत पर निर्भर

अधिकारियों ने कहा कि संधि में बदलाव पर बातचीत के बारे में निर्णय पीसीआईडब्ल्यू (सिंधु जल के स्थायी आयोग) स्तर पर भारत की चिंताओं को सुनने के बाद लिया जाएगा। किशनगंगा और रतले जल विद्युत परियोजनाओं पर मतभेदों को हल करने के लिए विश्व बैंक द्वारा एक तटस्थ एक्सपर्ट और आर्बिट्रेशन कोर्ट के अध्यक्ष को नियुक्त करने की घोषणा के लगभग महीनों बाद भारत ने संधि में संशोधन करने के अपने इरादे से पाकिस्तान को नोटिस भेजने का महत्वपूर्ण कदम उठाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed