{"_id":"5e20a9318ebc3e4b0658a550","slug":"pakistan-ranked-among-worst-countries-for-internet-freedom-in-a-survey","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंटरनेट की आजादी के मामले में पाकिस्तान दुनिया के सबसे खराब देशों में एक : सर्वे","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
इंटरनेट की आजादी के मामले में पाकिस्तान दुनिया के सबसे खराब देशों में एक : सर्वे
Thu, 16 Jan 2020 11:52 PM IST
गौरव पाण्डेय
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Thu, 16 Jan 2020 11:52 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पड़ोसी देश पाकिस्तान को इंटरनेट आजादी मामले में दुनिया भर के सबसे खराब देशों की सूची में रखा गया है। टेक रिसर्च कंपनी कॉम्पेरिटेक के सर्वे में यह जानकारी सामने आई है। सर्वे में कई मानकों के साथ सोशल मीडिया पर पाबंदियां और राजनीतिक रिपोर्टिंग को भी अहम पक्ष बनाया गया, जिसके आधार पर यह रिपोर्ट बनाई गई।
विज्ञापन
इस सर्वे में पांच मापदंडों पर 181 देशों को शामिल किया गया था। ये पांच मापदंड सेंसरशिप ऑन टोरंट्स (टोरंट पर नियंत्रण), पोर्नोग्राफी, न्यूज मीडिया, सोशल मीडिया और वीपीएन (वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क) थे। सेंसरशिप स्केल पर पाकिस्तान 10 में से सात अंक मिले, इसमें 10 अंक मिलने का मतलब सबसे खराब है।
विज्ञापन
पाकिस्तान के साथ इस सूची में बेलारूस, तुर्की, ओमान, संयुक्त अरब अमीरात और एरिट्रिया रहे। इन देशों में भी इंटरनेट पर प्रतिबंध की स्थिति पाकिस्तान जैसी ही है। इन सभी देशों में पोर्नोग्राफी प्रतिबंधित है, साथ ही राजनीतिक मीडिया पर भी भारी प्रतिबंध हैं। इस अध्ययन में उत्तरी कोरिया को 10, चीन को नौ और रूस, तुर्कमेनिस्तान और ईरान को आठ अंक मिले हैं।
विज्ञापन