फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan PTI leader abducted from busy road in khyber pakhtunkhwa peshawar case lodged

Pakistan: पाकिस्तान में दिनदहाड़े भीड़-भाड़ वाले इलाके से पीटीआई नेता का अपहरण, पार्टी की सरकार पर ही उठे सवाल

Tue, 07 Oct 2025 03:11 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पेशावर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पेशावर Published by: नितिन गौतम Updated Tue, 07 Oct 2025 03:11 PM IST
सार

पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के सूचना सचिव शेख वकास अकरम ने दावा किया कि दो वाहनों ने जावेद की कार को रोका और उनके साथियों के सामने गाड़ी से बाहर घसीटा और जबरन अपनी कार में बिठाकर तेजी से भाग गए।

विज्ञापन
Pakistan PTI leader abducted from busy road in khyber pakhtunkhwa peshawar case lodged
पीटीआई नेता का अपहरण - फोटो : एएनआई

विस्तार

पाकिस्तान के पेशावर में पूर्व पीएम इमरान खान की पार्टी तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) की एक महिला नेता का दिनदहाड़े अपहरण कर लिया गया। जिस महिला नेता का अपहरण किया गया है, उनकी पहचान सनम जावेद के रूप में हुई है, जो पीटीआई की सोशल मीडिया टीम की सदस्य बताई जा रही हैं। पुलिस ने बताया कि सोमवार सुबह करीब 10.40 बजे पेशावर के रेड जोन इलाके में एक व्यस्त सड़क पर पांच लोगों ने कथित तौर पर पीटीआई नेता सनम जावेद को रोका। इसके बाद आरोपी सनम जावेद को जबरन अपनी कार में बिठाकर ले गए। 
विज्ञापन


पेशावर की कानून व्यवस्था पर उठे सवाल
सनम जावेद के दोस्त की शिकायत के आधार पर मंगलवार को पेशावर के पूर्वी छावनी पुलिस स्टेशन में एक प्राथमिकी दर्ज की गई। खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री अली अमीन गंडापुर ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं। पीटीआई ने इस घटना को कानून-व्यवस्था का गंभीर उल्लंघन बताया और कहा कि इस तरह की हरकत शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करती हैं। उन्होंने मामले की तत्काल जांच और कथित अपहरण में शामिल लोगों की गिरफ्तारी की मांग की।
विज्ञापन


पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के सूचना सचिव शेख वकास अकरम ने दावा किया कि दो वाहनों ने जावेद की कार को रोका और उनके साथियों के सामने गाड़ी से बाहर घसीटा और जबरन अपनी कार में बिठाकर तेजी से भाग गए। जावेद की तत्काल रिहाई की मांग करते हुए, अकरम ने कहा कि ऐसी घटनाएं पीटीआई नेताओं और कार्यकर्ताओं को परेशान करने के लिए चलाए जा रहे एक अभियान का हिस्सा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Israel: गाजा युद्ध शुरू होने के बाद से इस्राइल को 21 अरब डॉलर की सैन्य मदद दे चुका अमेरिका, रिपोर्ट में खुलासा

खैबर पख्तूनख्वा की पीटीआई सरकार पर लगे आरोप
पीटीआई के नेताओं और समर्थकों ने सोशल मीडिया पर कथित अपहरण के बारे में खैबर पख्तूनख्वा की पीटीआई सरकार पर ही सवाल उठाए। कई लोगों ने मुख्यमंत्री अली अमीन गंडापुर से इस मामले में व्यक्तिगत रूप से हस्तक्षेप करने की मांग की ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि सनम जावेद को बचाया जाए और जिम्मेदार लोगों को न्याय के कटघरे में लाया जाए।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed