फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan Pretends to punish Hafiz Saeed to avoid FATF

पाकिस्तान: एफएटीएफ से बचने के लिए चली हाफिज सईद को सजा की चाल, विदेशी पत्रकार ने कही यह बात

Tue, 12 Apr 2022 03:45 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, इस्लामाबाद।
एजेंसी, इस्लामाबाद। Published by: देव कश्यप Updated Tue, 12 Apr 2022 03:45 AM IST
सार

इस्राइली पत्रकार सर्जियो रेस्तेली ने लिखा है कि पाकिस्तान ने मनी लान्ड्रिंग और आतंक-रोधी वैश्विक निगरानी संगठन (एफएटीएफ) के कड़े प्रतिबंधों से बचने के लिए हाफिज सईद को सजा देने का नाटक रचा है।

विज्ञापन
Pakistan Pretends to punish Hafiz Saeed to avoid FATF
हाफिज सईद। - फोटो : ANI (फाइल फोटो)

विस्तार

मुंबई आतंकी हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद को पाकिस्तान में आतंक-रोधी अदालत द्वारा 31 साल की कैद की सजा, एफएटीएफ से बचने के लिए सिर्फ एक चाल है। इस्राइली पत्रकार सर्जियो रेस्तेली ने टाइम्स आफ इस्राइल में लिखे अपने लेख में इस बात को तार्किक आधार पर रखा है।

विज्ञापन


रेस्तेली ने लिखा है कि पाकिस्तान ने मनी लान्ड्रिंग और आतंक-रोधी वैश्विक निगरानी संगठन (एफएटीएफ) के कड़े प्रतिबंधों से बचने के लिए हाफिज सईद को सजा देने का नाटक रचा है। पाकिस्तान ने देश में चल रहे आतंकी वित्तपोषण पर अंकुश लगाने में अपनी गंभीरता साबित करने के लिए आतंकियों को सजा देने की अपनी पुरानी रणनीति का सहारा लिया है, जिन्हें बाद में उच्च न्यायालयों द्वारा आजाद कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


रेस्तेली ने लिखा है कि 2008 के मुंबई हमलों के बाद कुख्यात आतंकी सरगना हाफिज सईद को कई मौकों पर सजा सुनाई गई लेकिन हर बार उच्च न्यायालय में चुनौती देने के बाद उसे बरी किया जाता रहा है। जबकि वह न सिर्फ वैश्विक आतंकी गुट लश्कर-ए-तैय्यबा का सरगना भी है और कई चैरिटी मोर्चों पर धन उगा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed