{"_id":"60e5f32c8ebc3e549969a230","slug":"pakistan-president-arif-alvi-accuses-india-of-carrying-out-bomb-blast-in-lahore","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान: राष्ट्रपति आरिफ ने अलापा राग- भारत पर आतंकी हमले करवाने का लगाया आरोप","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
पाकिस्तान: राष्ट्रपति आरिफ ने अलापा राग- भारत पर आतंकी हमले करवाने का लगाया आरोप
Thu, 08 Jul 2021 12:02 AM IST
Jeet Kumar
पीटीआई, इस्लामाबाद
पीटीआई, इस्लामाबाद
Published by: Jeet Kumar
Updated Thu, 08 Jul 2021 12:02 AM IST
सार
अल्वी के कार्यालय की ओर से जारी बयान में कहा गया कि भारत, पाकिस्तान को अस्थिर करने के लिए देश में आतंकवादी गतिविधियां करवा रहा है।
विज्ञापन
पाक राष्ट्रपति आरिफ अल्वी
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तान के राष्ट्रपति आरिफ अल्वी ने भारत पर अफगानिस्तान की जमीन का इस्तेमाल करके पाकिस्तान के विरुद्ध ‘हाइब्रिड’ युद्ध में शामिल होने और आतंकवाद का समर्थन करने का बुधवार को आरोप लगाया।
विज्ञापन
उन्होंने यह भी कहा कि हाल में लाहौर के जोहार टाउन में स्थित हाफिज सईद के घर के बाहर धमाका भारत के समर्थन से करवाया गया था। सईद 2008 मुंबई आतंकवादी हमले का साजिशकर्ता और प्रतिबंधित संगठन जमात उद दावा का सरगना है।
विज्ञापन
अल्वी के कार्यालय की ओर से जारी बयान में कहा गया कि भारत, पाकिस्तान को अस्थिर करने के लिए देश में आतंकवादी गतिविधियां करवा रहा है।
इससे पहले, भारत के विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तान के इन आरोपों का खंडन किया है। भारत ने कहा था कि पाकिस्तान में हुए आतंकवादी हमलों में भारत का हाथ होने का कथित सबूत के दावे काल्पनिक बात हैं।
विज्ञापन