फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   pakistan pre partition hindu temple allegedly demolished in Lyari police sealed construction site and start probe

पाकिस्तान में ढहाया गया एक और हिंदू मंदिर, विरोध करने पर अल्पसंख्यकों को धमकाया गया

Sat, 22 Aug 2020 08:59 AM IST
Sneha Baluni वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: Sneha Baluni Updated Sat, 22 Aug 2020 08:59 AM IST
विज्ञापन
pakistan pre partition hindu temple allegedly demolished in Lyari police sealed construction site and start probe
मंदिर (फाइल फोटो) - फोटो : Social Media

पाकिस्तान के सिंध प्रांत में पुलिस ने सोमवार को एक निर्माण स्थल को सील कर दिया। यहां विभाजन से पूर्व एक हिंदू मंदिर को कथित तौर पर बिल्डर द्वारा ढहा दिया गया। दर्जनों हिंदू परिवार ल्यारी में फिदा हुसैन शेख रोड की तंग सड़कों पर उस जगह इकट्ठा हो गए जब उन्होंने सुना कि शाम को हनुमान मंदिर को ढहा दिया गया।

विज्ञापन

इसके बाद ल्यारी के सहायक आयुक्त अब्दुल करीम मेमन पुलिस के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मंदिर का निरीक्षण करने के बाद उन्होंने निर्माणाधीन स्थल के तीनों दरवाजों को सील कर दिया। जहां एक आवासीय भवन बनाया जाना है। स्थल को सील करने के बाद उन्होंने कहा, ‘हमने जांच शुरू कर दी है। स्थल को इसलिए सील किया गया है ताकि जांच की जा सके।’ 
विज्ञापन



मोहम्मद इरशाद बलूच ने कहा, ‘यह अन्याय है क्योंकि पूजा स्थल को ढहा दिया गया। यह एक पुराना मंदिर था। हमने इसे बचपन से देखा है।’ क्षेत्र के निवासी हीरा लाल ने कहा कि मंदिर के पास 18 परिवार रहते हैं। उन्होंने कहा, ‘हमें बिल्डर द्वारा आश्वासन दिया गया था कि मंदिर को नहीं ढहाया जाएगा।’ उन्होंने जोर देकर कहा कि रविवार देर शाम मंदिर को ढहाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- पाकिस्तान में मंदिर निर्माण पर लगी रोक, एमनेस्टी इंटरनेशनल ने इमरान सरकार को लगाई फटकार


पाकिस्तानी मीडिया के अनुसार एक अन्य निवासी हरेश ने कहा, 'लॉकडाउन में किसी को भी मंदिर आने की इजाजत नहीं थी।' वहीं अक्सर मंदिर आने वाले एक निवासी ने कहा, ‘उन्होंने (बिल्डर) महामारी का फायदा उठाया और हमारे पूजा स्थल को ढहा दिया।’ उन्होंने मांग की कि मंदिर को दोबारा बनाया जाए। उन्होंने दावा किया कि बिल्डर ने क्षेत्र के हिंदू निवासियों से वादा किया था कि मंदिर को नहीं ढहाया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि हमें वैकल्पिक आवास का आश्वासन दिया गया था।

जैसे ही मंदिर ढहाए जाने की खबर मिली ल्यारी के कई हिंदू निवासी मंदिर पहुंच गए। अधिकारियों से बात करते हुए उन्होंने अपनी निराशा और गुस्से को व्यक्त किया। एक हिंदू कार्यकर्ता मोहन लाल ने बिल्डर पर इकट्ठा हुए अल्पसंख्यक समुदाय के सदस्यों को धमकाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, ‘हमने मंदिर में प्रवेश करने की कोशिश की लेकिन बिल्डर ने प्रवेश नहीं दिया। उसने यहां रहने वाले लोगों को धोखा दिया है।’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed