फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan police arrest 21 terrorists from Punjab province

Pakistan: पुलिस का दावा- पंजाब प्रांत से गिरफ्तार किए TTP-ISIS के 21 आतंकवादी, अज्ञात स्थान पर पूछताछ जारी

Sat, 12 Aug 2023 07:04 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 12 Aug 2023 07:04 PM IST
सार

Pakistan: पाकिस्तान की कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने शनिवार को देश के पंजाब प्रांत से आईएसआईएस और टीटीपी के 13 कमांडरों सहित 21 आतंकवादियों को गिरफ्तार किया गया है। 

विज्ञापन
Pakistan police arrest 21 terrorists from Punjab province
आतंकवादी (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : प्रयागराज

विस्तार

पाकिस्तान की कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने शनिवार को देश के पंजाब प्रांत से इस्लामिक स्टेट ऑफ इराक एंड सीरिया (आईएसआईएस) और तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) के 13 कमांडरों सहित 21 आतंकवादियों को गिरफ्तार किया गया है। 

विज्ञापन

पंजाब पुलिस के आतंकवाद रोधी विभाग (सीटीडी) ने एक बयान में कहा, 'सीटीडी ने पुलिस और खुफिया एजेंसियों के सहयोग से पंजाब के विभिन्न शहरों से 21 आतंकवादियों को गिरफ्तार किया और उन्हें पूछताछ के लिए अज्ञात स्थानों पर ले जाया गया।' 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें कहा गया है कि आतंकवादियों ने महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों और कानून प्रवर्तन कर्मियों को निशाना बनाने की योजना बनाई थी। गिरफ्तार किए गए 21 आतंकवादियों में से 13 टीटीपी और आईएसआईएस के हैं। शुरुआती जांच से पता चलता है कि 13 कमांडरों में से नौ टीटीपी से और चार आईएसआईएस से संबंधित हैं।'
 

विज्ञापन

आतंकवादियों को पंजाब के लाहौर, अटक, झेलम, नरोवाल, साहीवाल, रावलपिंडी, डीजी खान, मुजफ्फरनगर और लय्याह जिलों से गिरफ्तार किया गया है। सीटीडी ने कहा कि उनके पास से भारी मात्रा में विस्फोटक, कई हथगोले, डेटोनेटर और प्रतिबंधित संगठनों के साहित्य बरामद किए गए हैं।
 

पाकिस्तान सरकार और टीटीपी के बीच पिछले साल नवंबर में संघर्ष विराम समाप्त होने के बाद इस साल टीटीपी और आईएसआईएस के सैकड़ों कथित आतंकवादियों को पकड़ा गया है। संघर्ष विराम समाप्त होने के बाद देश में सुरक्षा बलों पर हमलों में वृद्धि देखी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed