फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan: PM Sharif meets UNHCR chief, seeks help from international community on Afghan refugee issue

Pakistan: PM शरीफ की यूएनएचसीआर प्रमुख के साथ बैठक, अंतरराष्ट्रीय समुदाय से अफगान शरणार्थी मामले पर मांगी मदद

Tue, 09 Jul 2024 05:42 PM IST
मेघा झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: मेघा झा Updated Tue, 09 Jul 2024 05:42 PM IST
सार

पाकिस्तान के प्रधानंत्री शहबाज शरीफ ने संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी एजेंसी के प्रमुख से मुलाकात की। जिसमें उन्होंने अफगान शरणार्थी मामले पर उनकी मदद मांगी।

विज्ञापन
Pakistan: PM Sharif meets UNHCR chief, seeks help from international community on Afghan refugee issue
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी एजेंसी के प्रमुख फिलिपो ग्रांडी ने मुलाकात की। उन्होंने लाखों अफगान शरणार्थियों की स्थिति पर विस्तार से बात की। बता दें कि पिछले साल इस्लामाबाद ने उन्हें अवैध विदेशी करार दिया था, और उन्हें वापस लौटने की घोषणा की गई थी। वहीं पीएम शहबाज शरीफ ने कहा कि शरणार्थियों के बोझ को समझें और सामूहिक जिम्मेदारी समझकर इस मुद्दे का निपटान करें।
विज्ञापन


संयुक्त राष्ट्र उच्चायुक्त (यूएनएचसीआर) शरणार्थियों के लिए तीन दिवसीय यात्रा के लिए रविवार को पाकिस्तान पहुंचे। संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी एजेंसी के प्रमुख फिलिपो ग्रांडी ने मंगलवार को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से मुलाकात की और लाखों अफगान शरणार्थियों की स्थिति पर चर्चा की। एक स्थानीय अखबार की रिपोर्ट के अनुसार, यूएनएचसीआर के आयुक्त फिलिपो ग्रांडी के साथ बैठक के दौरान पीएम शरीफ ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से पाकिस्तान द्वारा उठाए जा रहे अफगान शरणार्थियों के बोझ को पहचानने पर बात की। उन्होंने इस मुद्दे से निपटने के लिए सामूहिक जिम्मेदारी दिखाने का आग्रह भी किया।
विज्ञापन


वहीं इस मुलाकात के बाद प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया, “पीएम ने इस बात पर जोर दिया कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय को इतनी बड़ी शरणार्थी आबादी की मेजबानी करते हुए पाकिस्तान द्वारा उठाए जा रहे बोझ को पहचानना चाहिए। और सामूहिक जिम्मेदार निभानी चाहिए। पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) के नेता ने कहा कि कई चुनौतियों के बाद भी पाकिस्तान अफगान शरणार्थियों को अनुकरणीय सम्मान और गरिमा के साथ रहने दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम शरीफ ने इस बारे में पाकिस्तान के प्रयासों को पूरक बनाने के लिए पर्याप्त संसाधन जुटाने में यूएनएचसीआर के समर्थन मांगा। उन्होंने वैश्विक शरणार्थी एजेंसी से अफगान शरणार्थियों की स्थिति के लिए टिकाऊ समाधान करने की बात कही। साथ ही उनको अपनी भूमिका निभाने के लिए भी कहा। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय को पाकिस्तान के सामने मौजूद सामाजिक-आर्थिक चुनौतियों और सुरक्षा खतरों के प्रति सचेत रहने की जरूरत है। जारी किए गए बयान में कहा गया कि "संयुक्त राष्ट्र के उच्चायुक्त ने पिछले कई दशकों से लाखों अफगान शरणार्थियों की मेजबानी करने में पाकिस्तान की उदारता और आतिथ्य के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने आश्वासन दिया कि यूएनएचसीआर अफगान शरणार्थियों की बुनियादी जरूरतों को पूरा करने के लिए पाकिस्तान के साथ मिलकर काम करना जारी रखेगा। बता दें कि पाकिस्तान ने पिछले साल नवंबर में अनिर्दिष्ट विदेशियों के प्रत्यावर्तन का पहला दौर शुरू किया था। एक स्थानीय समाचार पत्र के अनुसार, पहले दौर में खैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान के रास्ते पांच लाख अप्रवासी अफगानिस्तान लौटे हैं। 


अक्तूबर में आयोजित हो सकती है वैश्विक वार्ता
सोमवार को ग्रांडी ने पाकिस्तान के राज्य और सीमांत क्षेत्र मंत्री आमिर मुकाम से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि यूएनएचसीआर शरणार्थी संबंधी मुद्दों पर चर्चा करने के लिए संभवतः अक्टूबर में एक वैश्विक वार्ता आयोजित करेगा। यूएनएचसीआर प्रमुख ने कहा, "इस अवसर पर पाकिस्तान को विशेष रूप से आमंत्रित किया जाएगा।" उन्होंने कहा कि यह आयोजन दुनिया भर में शरणार्थियों के समर्थन को एक नया आयाम देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed