{"_id":"6257394a1c6b8829ea1c9c7a","slug":"pakistan-pm-shahbaz-sharif-may-take-some-time-to-form-cabinet","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान: कैबिनेट गठन में कुछ वक्त ले सकते हैं पीएम शहबाज शरीफ, गठबंधन के सभी सहयोगियों को साथ लेकर करेंगे काम","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
पाकिस्तान: कैबिनेट गठन में कुछ वक्त ले सकते हैं पीएम शहबाज शरीफ, गठबंधन के सभी सहयोगियों को साथ लेकर करेंगे काम
Thu, 14 Apr 2022 02:28 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, इस्लामाबाद।
एजेंसी, इस्लामाबाद।
Published by: Jeet Kumar
Updated Thu, 14 Apr 2022 02:28 AM IST
सार
पीएम शहबाज शरीफ अपने सभी सहयोगियों में खासकर, उन लोगों को साथ लेकर चलना चाहते हैं, जो इमरान खान की पार्टी का गठबंधन छोड़ने के बाद उनके साथ आए हैं।
विज्ञापन
शहबाज शरीफ
- फोटो : facebook/ShehbazSharif
विस्तार
पाक के नए पीएम शहबाज शरीफ अपने नए मंत्रिमंडल के गठन में कुछ वक्त ले सकते हैं। दरअसल, वह सत्तारूढ़ गठबंधन की नाजुक प्रकृति जानते हैं और वह सभी सहयोगियों को साथ लेकर चलना चाहते हैं। गठबंधन में आठ राजनीतिक दल और चार निर्दलीय शामिल हैं।
विज्ञापन
पीएमएल-एन और पीपीपी के सूत्रों ने ‘डॉन’ अखबार को बताया कि दोनों दलों के नेतृत्व ने सभी सहयोगी दलों को संघीय कैबिनेट में शामिल करने और उन्हें उनकी पसंद के मंत्रालय देने का फैसला किया है। चूंकि शरीफ सिर्फ दो वोटों के अंतर से पीएम बने हैं, इसलिए वह सहयोगियों संग गलतफहमी के साथ अपना कार्यकाल शुरू करना नहीं चाहते हैं।
विज्ञापन
खबर के मुताबिक, 70 वर्षीय शरीफ अपने सभी सहयोगियों में खासकर, उन लोगों को साथ लेकर चलना चाहते हैं, जो इमरान खान की पार्टी का गठबंधन छोड़ने के बाद उनके साथ आए हैं।
विज्ञापन
पीपीपी में मतभेद
‘द एक्सप्रेस ट्रिब्यून’ के मुताबिक, सत्तारूढ़ गठबंधन में दूसरी सबसे बड़ी पार्टी पीपीपी संघीय कैबिनेट में शामिल होने के लिए अनिच्छुक है, क्योंकि इसे लेकर पार्टी के अंदर ही मतभेद हैं। पार्टी के अधिकतर नेता मंत्री बने बिना ही चुनाव सुधारों के लिए समर्थन जुटाने की कोशिश कर रहे हैं, जबकि अन्य का विचार है कि अगर वे सरकार से बाहर रहते हैं तो गठबंधन सरकार दो महीने भी नहीं टिकेगी। शरीफ ने उम्मीद जताई कि पीपीपी मंत्रिमंडल में शामिल होगी।
नवाज शरीफ, इशाक डार के पासपोर्ट नवीनीकरण के निर्देश
पाकिस्तान में शहबाज शरीफ के नेतृत्व वाली नई सरकार के कार्यभार संभालने के बाद पूर्व पीएम नवाज शरीफ के अगले महीने ईद के बाद लंदन से अपने वतन लौटने के संकेत मिले हैं। बुधवार को नई सरकार ने गृह मंत्रालय को नवाज शरीफ और पूर्व वित्तमंत्री इशाक डार के पासपोर्ट का नवीनीकरण करने का निर्देश दिया है।
पीएमएल-एन प्रमुख और पाक में तीन बार पीएम रहे नवाज शरीफ के लंदन से वापसी के संकेत उनके भाई शहबाज के प्रधानमंत्री बनते ही शुरू हो गए थे। अब लंदन में पाकिस्तानी उच्चायुक्त ने दोनों नेताओं की देश वापसी के लिए पासपोर्ट के नवीनीकरण का काम शुरू भी कर दिया है।
नवाज शरीफ, इसाक डार को मिले डिप्लोमेटिक पासपोर्ट
पाकिस्तान में शहबाज शरीफ के नेतृत्व वाली नई सरकार के कार्यभार संभालने के बाद पूर्व पीएम नवाज शरीफ के अगले महीने ईद के बाद लंदन से अपने वतन लौटने के संकेत मिले हैं। बुधवार को नई सरकार ने नवाज शरीफ और पूर्व वित्तमंत्री इसाक डार को डिप्लोमेटिक पासपोर्ट जारी किए हैं। पीएमएल-एन के प्रमुख और पाकिस्तान में तीन बार प्रधानमंत्री रहे नवाज शरीफ की लंदन से वापसी का रास्ता साफ हो गया है। उनके भाई शहबाज शरीफ अब प्रधानमंत्री बन चुके हैं।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन