{"_id":"6095e959139cfd629b49a45c","slug":"pakistan-pm-imran-khan-visit-saudi-arabia-on-friday","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुबई : तल्खी को दूर करने सऊदी पहुंचे इमरान खान, क्राउन प्रिंस से करेंगे मुलाकात","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
दुबई : तल्खी को दूर करने सऊदी पहुंचे इमरान खान, क्राउन प्रिंस से करेंगे मुलाकात
Sat, 08 May 2021 06:59 AM IST
संजीव कुमार झा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, दुबई
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, दुबई
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sat, 08 May 2021 06:59 AM IST
सार
पाक ने जबसे तुर्की और इरान के साथ मिलकर नया खेमा बनाने की कोशिश की है तब से सऊदी नाराज है। वहीं सऊदी ने पाकिस्तान को 2018 में तीन अरब डॉलर का कर्ज और 3.2 अरब डॉलर ऑयल क्रेडिट दिया था।
विज्ञापन
इमरान खान
विस्तार
सऊदी अरब के साथ संबंधों में आई खटास को कम करने के मकसद से पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान शुक्रवार को दो दिन के दौरे पर सऊदी पहुंचे। इमरान सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस से मुलाकात करेंगे और द्विपक्षीय रिश्ते को मजबूत बनाने की कोशिश करेंगे। पाक ने जबसे तुर्की और इरान के साथ मिलकर नया खेमा बनाने की कोशिश की है तब से सऊदी नाराज है।
विज्ञापन
सऊदी ने कर्ज लौटाने के लिए बनाया था दबाव
सऊदी ने पाकिस्तान को 2018 में तीन अरब डॉलर का कर्ज और 3.2 अरब डॉलर ऑयल क्रेडिट दिया था। कश्मीर में भारत की ओर से मानवाधिकार उल्लंघन का आरोप लगाते हुए जब से पाक ने रियाद से समर्थन मांगा, सऊदी ने कर्ज लौटाने के लिए दबाव बनाना शुरू कर दिया था।
विज्ञापन