फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan PM Imran Khan says India was behind attack on Stock Exchange in Karachi

कराची हमले को लेकर इमरान खान का बेतुका बयान, फिर बताया भारत को जिम्मेदार

Tue, 30 Jun 2020 09:31 PM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: गौरव पाण्डेय Updated Tue, 30 Jun 2020 09:31 PM IST
विज्ञापन
Pakistan PM Imran Khan says India was behind attack on Stock Exchange in Karachi
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

पाकिस्तान के कराची में स्टॉक एक्सचेंज पर सोमवार को हुए आतंकी हमले को लेकर मंगलवार को पाक प्रधानमंत्री इमरान खान ने संसद में भारत को जिम्मेदार ठहराया है। इससे पहले पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने भी भारत पर यह आरोप लगाया था, जिसे भारत ने खारिज कर दिया था। 

विज्ञापन


बता दें कि कराची शहर में स्थित 'पाकिस्तान स्टॉक एक्सचेंज' पर सोमवार सुबह आतंकवादी हमला था। इस हमले में 11 लोगों की मौत हुई थी। इस हमले को चार आतंकवादियों ने अंजाम दिया था, जिन्हें मुठभेड़ में मार गिराया गया था। हमले में एक पुलिस अधिकारी और चार सुरक्षा गार्ड भी मारे गए थे। 
विज्ञापन


संसद में इमरान ने कहा, जो मुंबई में हुआ था, वे वैसा ही कुछ करना चाहते थे। वे भगदड़ का माहौल बनाना चाहते थे। हमें इस बात में कोई शक नहीं है कि इस हमले के पीछे भारत का हाथ था। उन्होंने कहा आतंकियों के पास भारी मात्रा में हथियार थे लेकिन हमारे सुरक्षा बलों ने एक बड़ी त्रासदी को टाल दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले सोमवार को पाक विदेश मंत्री कुरैशी ने इस हमले में भारत को घसीटने की नापाक कोशिश की थी। भारतीय विदेश मंत्रालय ने उनकी टिप्पणी को बेतुका करार दिया था। मंत्रालय ने कहा था कि भारत कराची में हुए आंतकी हमले को लेकर पाकिस्तान के विदेश मंत्री की बेतुकी टिप्पणियों को खारिज करता है। 

भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा था कि पाकिस्तान अपनी घरेलू समस्याओं का आरोप भारत पर नहीं लगा सकता। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने कुरैशी की टिप्पणी के जवाब में कहा था कि पाक के विपरीत कराची सहित दुनिया के किसी भी हिस्से में आतंकवाद की आलोचना करने में भारत झिझकता नहीं है।


इस हमले की जिम्मेदारी बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (बीएलए) से संबद्ध मजीद ब्रिगेड ने ली थी। यह संगठन पाकिस्तान, अमेरिका और ब्रिटेन में प्रतिबंधित है। आतंकी एक कार से स्टॉक एक्सचेंज तक पहुंचे थे और अंधाधुंध गोलियां चलानी शुरू कर दी थीं। इस दौरान उन्होंने बहुमंजिला इमारत के मुख्य द्वार पर भी ग्रेनेड फेंके थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed