{"_id":"61bb8bd38c81d44e56203e29","slug":"pakistan-pm-imran-khan-said-isolating-afghanistan-is-harmful-to-the-world","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग्रह: इमरान खान- अफगानिस्तान को अलग-थलग करना दुनिया के लिए नुकसानदेह","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
आग्रह: इमरान खान- अफगानिस्तान को अलग-थलग करना दुनिया के लिए नुकसानदेह
Fri, 17 Dec 2021 12:26 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, इस्लामाबाद।
एजेंसी, इस्लामाबाद।
Published by: Jeet Kumar
Updated Fri, 17 Dec 2021 12:26 AM IST
सार
पीएम इमरान खान ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से अफगानिस्तान के कमजोर लोगों का समर्थन करने का आग्रह भी किया।
विज्ञापन
इमरान खान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाक पीएम इमरान खान ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से अफगानिस्तान के लोगों का समर्थन करने का आग्रह करते हुए कहा कि युद्धग्रस्त देश को अलग-थलग करना दुनिया के लिए नुकसानदेह होगा।
विज्ञापन
अफगानिस्तान पर शीर्ष समिति की दूसरी बैठक की अध्यक्षता करते हुए खान ने कहा कि पाकिस्तान मानवीय संकट को टालने के लिए हर संभव तरीके से अफगान लोगों का समर्थन करेगा।
विज्ञापन
इससे पहले एक ट्वीट में, पीएमओ ने खान के हवाले से कहा था कि ‘अफगानिस्तान से अलग होना दुनिया के लिए नुकसानदेह होगा’। बयान में कहा गया, ‘प्रधानमंत्री ने उम्मीद जताई कि दुनिया अफगानिस्तान से कट जाने की गलती नहीं दोहराएगी।
विज्ञापन
खान ने इस बात पर भी प्रकाश डाला कि पाकिस्तान पहले ही अफगानिस्तान को पांच अरब रुपये की मानवीय सहायता प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है, जिसमें खाद्य वस्तुएं और आपातकालीन चिकित्सा आपूर्ति शामिल है।