{"_id":"62275f9353b0020b66577977","slug":"pakistan-pm-imran-khan-offered-to-mediate-in-russia-ukraine-war","type":"story","status":"publish","title_hn":"रूस यूक्रेन युद्ध: पाक ने की मध्यस्थता की पेशकश, इमरान खान बोले- संवाद और कूटनीति से हो समाधान","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
रूस यूक्रेन युद्ध: पाक ने की मध्यस्थता की पेशकश, इमरान खान बोले- संवाद और कूटनीति से हो समाधान
Tue, 08 Mar 2022 07:22 PM IST
शिव शरण शुक्ला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Tue, 08 Mar 2022 07:22 PM IST
सार
रूस और यूक्रेन के बीच चल रही लड़ाई को खत्म करने के लिए पाकिस्तान ने मध्यस्थ बनने के लिए पेशकश की है। पाक पीएम इमरान खान ने यूरोपीय संघ परिषद के अध्यक्ष अध्यक्ष चार्ल्स मिशेल के साथ यूक्रेन की स्थिति के बारे में बात की।
विज्ञापन
इमरान खान(फाइल)
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रूस और यूक्रेन के बीच चल रही लड़ाई को खत्म करने के लिए पाकिस्तान ने मध्यस्थ बनने के लिए पेशकश की है। पाक पीएम इमरान खान ने यूरोपीय संघ परिषद के अध्यक्ष अध्यक्ष चार्ल्स मिशेल के साथ यूक्रेन की स्थिति के बारे में बात की। इस दौरान उन्होंने दोनों देशों के बीच तत्काल युद्धविराम को जरूरी बताते हुए इस पर पर बल दिया। पीएम इमरान खान ने ट्टीट करके इसकी जानकारी दी है।
विज्ञापन
इमरान खान ने अपने ट्वीट में बताया कि उन्होंने संवाद और कूटनीति के जरिए दोनों देशों में समाधान करने की बात कही है। मिशेल के साथ बातचीत में पाक पीएम ने युद्ध के तनाव को कम करने के लिए मध्यस्थ बनने की पेशकश भी की है। खान की यह पेशकश ऐसे समय में आई है जब उन्होंने यूरोपीय संघ और पश्चिमी ब्लाक में इस्लामाबाद से यूक्रेन पर हमला करने के लिए रूस की निंदा करने की मांग की।
विज्ञापन
इमरान खान ने कहा था कि पश्चिमी ब्लाक में शामिल होना पाकिस्तान की सबसे बड़ी गलती थी।
गौरतलब है कि पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र में रूस के खिलाफ मतदान नहीं किया था। पाक ने कहा था कि वो शांति के प्रति भागीदार बनना चाहेगा। साथ ही पाक ने यह भी साफ किया है कि वो संघर्ष में किसी का भी पक्षकार नहीं बनेगा।
विज्ञापन
इमरान खान ने कहा था कि अमेरिका, रूस, चीन और यूरोप के साथ हमारी दोस्ती है। हम किसी कैंप में नहीं हैं। चूंकि हम तटस्थ हैं, हम यूक्रेन में इस युद्ध को समाप्त करने के प्रयास के लिए इन देशों के साथ सहयोग करने का प्रयास करेंगे। बता दें कि जब रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन पर विशेष सैन्य अभियान को अधिकृत किया तो इमरान खान की मॉस्को यात्रा की आलोचना हुई। इसके बाद संयुक्त राष्ट्र महासभा के प्रस्ताव पर पाकिस्तान ने परहेज किया।