फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan PIA flight lands at Lahore airport with a missing wheel World News In Hindi

PIA: पीआईए की फिर किरकिरी; कराची में टेकऑफ के समय विमान का एक पहिया निकलकर गिरा, बिना इसके ही लाहौर में लैंड

Fri, 14 Mar 2025 03:00 PM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लाहौर
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लाहौर Published by: शुभम कुमार Updated Fri, 14 Mar 2025 03:00 PM IST
सार

पाकिस्तान की पीआईए की उड़ान पीके-306 जो कराची से लाहौर के लिए जा रही थी, हवाई अड्डे पर उतरते वक्त एक पिछला पहिया गायब पाया गया। मामले में अधिकारियों ने बताया कि इस घटना के कारण कोई गंभीर दुर्घटना नहीं हुई और सभी यात्री सुरक्षित रूप से विमान से बाहर निकल गए।

विज्ञापन
Pakistan PIA flight lands at Lahore airport with a missing wheel World News In Hindi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Freepik

विस्तार

पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस (पीआईए) के एक घरेलू विमान की लाहौर हवाई अड्डे पर लैंडिंग के दौरान एक पहिया गायब होने का मामला सामने आया है। यह घटना गुरुवार सुबह की है, जब पीआईए की उड़ान पीके-306, जो कराची से लाहौर के लिए जा रही थी, हवाई अड्डे पर उतरते वक्त एक पिछला पहिया गायब पाया गया। मामले में अधिकारियों ने बताया कि इस घटना के कारण कोई गंभीर दुर्घटना नहीं हुई और सभी यात्री सुरक्षित रूप से विमान से बाहर निकल गए।

विज्ञापन


हालांकि, यह एक गंभीर घटना थी, क्योंकि विमान का पिछला पहिया लैंडिंग के दौरान गायब हो गया था। विमान के कैप्टन द्वारा किए गए निरीक्षण में यह खुलासा हुआ कि मुख्य लैंडिंग गियर (पीछे) के छह पहियों में से एक पहिया गायब था।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- US: किम के साथ संबंध पर बोले ट्रंप, कहा- उत्तर कोरिया के साथ अभी भी अच्छे रिश्ते; लेकिन परमाणु शक्ति...

विज्ञापन
विज्ञापन

पीआईए के प्रवक्ता ने दी जानकारी
विमान के उतरने के बाद पीआईए के एक प्रवक्ता ने कहा कि विमान ने निर्धारित समय पर और बिना किसी घटना के लैंडिंग की। सभी यात्री नियमित रूप से विमान से उतरे और उन्हें किसी भी प्रकार की कोई कठिनाई नहीं हुई। उन्होंने बताया कि विमान का डिज़ाइन इस तरह से किया गया है कि ऐसी आकस्मिक परिस्थितियों में भी कोई जोखिम नहीं होता। इसके अलावा, पीआईए के अधिकारियों ने यह भी बताया कि इस मामले को उड़ान सुरक्षा टीम और लाहौर हवाई अड्डे की टीम द्वारा उठाया गया है और इसकी जांच की जा रही है।


ये भी पढ़ें:-Holi 2025: राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और पीएम मोदी ने दी होली बधाई; राहुल समेत इन दिग्गजों ने भी दीं शुभकामनाएं

जांच में जुटे अधिकारी
घटना की खबर सामने आ ने के बाद अब, जांच दल यह पता लगाने की कोशिश कर रहा है कि क्या यह पहिया लाहौर में उतरने के बाद गायब हुआ था या यह पहले से ही कराची से उड़ान भरने के दौरान गायब हो चुका था। कराची हवाई अड्डे पर पहिये के कुछ टुकड़े पाए गए हैं, जिससे यह संकेत मिलता है कि यह पहिया शायद उड़ान भरने से पहले ही खराब स्थिति में था। मामले में अधिकारियों ने यह भी कहा कि जांच में यह देखा जाएगा कि पहिया चोरी हुआ था या नहीं, हालांकि इस संभावना को कम बताया गया है। इस घटना की जांच पूरी होने के बाद पीआईए और लाहौर हवाई अड्डा अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed