फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Holi 2025: PM Modi, President Draupadi Murmu and these leaders congratulated on Holi

Holi 2025: राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और पीएम मोदी ने दी होली बधाई; राहुल समेत इन दिग्गजों ने भी दीं शुभकामनाएं

Fri, 14 Mar 2025 11:20 AM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शुभम कुमार Updated Fri, 14 Mar 2025 11:20 AM IST
सार

आज देशभर में होली का त्योहार मनाया जा रहा है। होली का उत्सव समाज की एक सुंदर अभिव्यक्ति है, जिसमें सभी उम्र के लोग शामिल होते हैं। होली न केवल सांस्कृतिक समृद्धि को दर्शाती है, बल्कि इस त्यौहार के माध्यम से पूरे भारत में समुदायों के बीच एकजुटता, सद्भाव और हंसी खेल की भावना भी उजागर होती है। आज के इस अवसर पर पीएम नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू समेत कई नेताओं ने देशवासियों को बधाई दी। आईए जानते है कि किसने क्या कहा....

विज्ञापन
Holi 2025: PM Modi, President Draupadi Murmu and these leaders congratulated on Holi
होली 2025 पर इन दिग्गज नेताओं ने दी शुभकामनाएं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश भर में आज होली के त्योहार की धूम मची हुई है। लोग इस मौके को खुशी और सौहार्द के साथ मना रहे हैं। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू समेत कई नेताओं ने देशवासियों को होली की शुभकामनाएं दी हैं। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर देशवासियों को दिए अपने संदेश में कहा कि मैं आप सभी को होली की हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं। यह खुशियों और उमंगों से भरा हुआ त्योहार सभी के जीवन में नया उत्साह और ऊर्जा लाएगा और देशवासियों में एकता के रंग भी और गहरे होंगे।

विज्ञापन


द्रौपदी मुर्मू ने दी शुभकामनाएं
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को होली के पावन अवसर पर सभी देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। राष्ट्रपति मुर्मू ने अपने संदेश में लिखा कि रंगों के त्योहार होली के इस पावन अवसर पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। उन्होंने कहा कि यह त्योहार एकता, प्रेम और सद्भाव का संदेश देता है और भारत की सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है। इस अवसर पर हम सब मिलकर भारत माता की संतानों के जीवन में प्रगति, समृद्धि और खुशियों के रंग भरने का संकल्प लें।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Holi 2025: आज होली खेलते समय अपनी राशि के अनुसार करें रंगों का प्रयोग, रिश्तों में बढ़ेगा प्यार

विज्ञापन
विज्ञापन

राजनाथ सिंह ने भी दी होली की शुभकामनाएं
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी होली की शुभकामनाएं दीं और देशवासियों की खुशहाली और स्वास्थ्य की कामना की। उन्होंने लिखा कि होली के इस पावन पर्व पर आपको हार्दिक शुभकामनाएं। यह पर्व आपके जीवन में खुशियों और अच्छे स्वास्थ्य के रंग भर दे। उन्होंने कहा कि मेरी कामना है कि आपकी होली आनंदमय और सुरक्षित हो। हर्ष, उल्लास और नई ऊर्जा का प्रतीक यह पर्व आपके जीवन में खुशियां और स्वास्थ्य लेकर आए।


उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने दी बधाई

होली के इस अवसर पर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने देशवासियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि होली के पावन अवसर पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। होली, बुराई पर अच्छाई की जीत और वसंत के आगमन का प्रतीक है। यह नया उत्साह और नए दृष्टिकोण का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि होली का यह त्योहार हमें याद दिलाता है कि हम अपने विचारों को करुणा से, अपने कार्यों को दयालुता से और अपने महान राष्ट्र के लिए अपनी दृष्टि को आशा से रंगें।

राहुल गांधी ने दी शुभकामनाएं
कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भी होली के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अपने आधिकारिक 'एक्स' हैंडल पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि होली के पावन पर्व पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। रंगों का यह त्योहार आपके जीवन में नया उत्साह, नई उमंग और ढेर सारी खुशियां लेकर आए।

Trending Videos

योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर में बछड़ों और गायों को लगाया गुलाल
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को होली के मौके पर गोरखनाथ मंदिर में बछड़ों और गायों को गुलाल लगाया। इस मौके पर लोग एक-दूसरे को गुलाल लगाकर और खुशी से नाचकर होली का उत्साहपूर्वक जश्न मना रहे हैं। होली, जिसे रंगों का त्योहार कहा जाता है, वसंत के आगमन, बुराई पर अच्छाई की जीत और जीवन की खुशी का उत्सव है।

ये भी पढ़ें:- Holi 2025: अबीर-गुलाल से पूरा देश सराबोर; राजनेताओं पर भी चढ़ा होली का रंग, तस्वीरों में रंगों का त्योहार

होली पर देशभर में धूम
गौरलतब है कि होली का उत्सव समुदाय की एक सुंदर अभिव्यक्ति है, जिसमें सभी उम्र के लोग शामिल होते हैं। होली न केवल सांस्कृतिक समृद्धि को दर्शाती है, बल्कि इस त्यौहार के माध्यम से पूरे भारत में समुदायों के बीच एकजुटता, सद्भाव और मस्ती की भावना भी उजागर होती है। गुरुवार को छोटी होली से पूरे देश में होली का त्यौहार शुरू हो गया। लोग रंगों, संगीत और पारंपरिक उत्सवों के साथ एकजुट होकर इसे मनाते हैं। मंदिरों से लेकर सड़कों तक, हर जगह रंग और हर्षोल्लास से भरी सभाएँ त्योहार की शुरुआत को चिह्नित करती हैं, जो बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है।

संबंधित वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed