{"_id":"6a7b4345d88d8767e7000361","slug":"pakistan-petrol-pump-strike-dealers-announce-nationwide-closure-from-august-15-2026-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pakistan: 15 अगस्त से पाकिस्तान में बंद हो जाएंगे पेट्रोल पंप? डीलर्स का बड़ा एलान, 72 घंटे का दिया अल्टीमेटम","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Pakistan: 15 अगस्त से पाकिस्तान में बंद हो जाएंगे पेट्रोल पंप? डीलर्स का बड़ा एलान, 72 घंटे का दिया अल्टीमेटम
Tue, 11 Aug 2026 09:19 PM IST
शिवम गर्ग
आईएएनएस, इस्लामाबाद
आईएएनएस, इस्लामाबाद
Published by: शिवम गर्ग
Updated Tue, 11 Aug 2026 09:19 PM IST
सार
पाकिस्तान पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन ने 15 अगस्त से देशभर में पेट्रोल पंप बंद करने का एलान किया है। एसोसिएशन के चेयरमैन मलिक खुदा बख्श ने कहा कि सरकार को मांगें मानने के लिए 72 घंटे का अल्टीमेटम दिया गया है। क्या सरकार मानेगी मांगें? क्या हड़ताल टलेगी? आइए, सबकुछ विस्तार से जानते हैं...
विज्ञापन
15 अगस्त से लगेगा पेट्रोल पंपों पर ताला?
- फोटो : Amar Ujala Graphics
विस्तार
पाकिस्तान में पेट्रोल पंपों की हड़ताल का एलान कर दिया गया है। पाकिस्तान पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन ने मंगलवार को घोषणा की कि 15 अगस्त से देशभर के पेट्रोल पंप बंद रहेंगे। डीलर्स ने साफ किया है कि सरकार उनकी मांगें नहीं मानती है तो आंदोलन जारी रहेगा। एसोसिएशन ने सरकार को मांगों पर फैसला लेने के लिए 72 घंटे का अल्टीमेटम भी दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
क्या 15 अगस्त से पूरे पाकिस्तान में पेट्रोल पंप बंद रहेंगे?
पाकिस्तान पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के चेयरमैन मलिक खुदा बख्श ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में पेट्रोल पंप बंद करने के फैसले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह निर्णय डीलर्स की बैठक में लिया गया है। डीलर्स का कहना है कि सरकार उनकी मांगों पर सहमति नहीं बनाती है तो 15 अगस्त से पेट्रोल पंप बंद कर दिए जाएंगे और हड़ताल मांगें पूरी होने तक जारी रहेगी।
विज्ञापन
क्या है पेट्रोलियम डीलर्स की मुख्य मांग?
मलिक खुदा बख्श के मुताबिक:-- पेट्रोलियम डीलर्स लंबे समय से पेट्रोल पर आठ प्रतिशत मार्जिन की मांग कर रहे हैं।
- उन्होंने कहा कि एसोसिएशन के करीब 14,000 सदस्यों की ओर से लगातार दबाव बनाया जा रहा है।
- उन्होंने बताया कि डीलर्स ने सरकार को अपनी मांगों पर कार्रवाई के लिए दो सप्ताह का समय दिया था, लेकिन यह समयसीमा अब समाप्त हो चुकी है।
क्या सरकार को पहले भी दी गई थी हड़ताल की चेतावनी?
इससे पहले 22 जुलाई को ऑल पाकिस्तान पेट्रोल पंप ओनर्स एसोसिएशन (APPPOA) ने प्रस्तावित पेट्रोल पंप बंदी को दो सप्ताह के लिए टाल दिया था। उस समय पेट्रोलियम मंत्री अली परवेज मलिक ने डीलर्स को उनकी समस्याओं के समाधान का भरोसा दिया था। एसोसिएशन ने पेट्रोल की कीमत रोजाना तय करने वाली नीति की समीक्षा करने की मांग भी पाकिस्तान के पेट्रोलियम मंत्रालय से की थी।
विज्ञापन