फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   pakistan parliament strongly condemns life imprisonment to yasin malik

Yasin Malik Punished: अलगाववादी नेता की उम्रकैद से बौखलाया पाकिस्तान, संसद में पास किया यह प्रस्ताव

Thu, 26 May 2022 10:42 PM IST
शिव शरण शुक्ला वर्ल्ड न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Thu, 26 May 2022 10:42 PM IST
सार

पाकिस्तान की संसद के संयुक्त सत्र में एक प्रस्ताव पारित किया गया है। इसमें कश्मीरी अलगाववादी नेता यासीन मलिक की सजा को लेकर निंदा की गई है।

विज्ञापन
pakistan parliament strongly condemns life imprisonment to yasin malik
यासीन मलिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आतंकी फंडिंग के मामले में दोषी करार दिए गए जम्मू-कश्मीर लिबरेशन फ्रंट के अलगाववादी नेता यासीन मलिक को दी गई उम्रकैद की सजा के बाद पाकिस्तान बौखला गया है। अब पाकिस्तान की संसद के संयुक्त सत्र में एक प्रस्ताव पारित किया गया है। इसमें कश्मीरी अलगाववादी नेता यासीन मलिक की सजा को लेकर निंदा की गई और कहा गया कि उन्हें फर्जी आरोपों में उम्रकैद की सजा दी गई है। 

विज्ञापन

बौखलाए पाकिस्तान में पारित हुआ प्रस्ताव
ये प्रस्ताव संघीय मानवाधिकार मंत्री मियां रियाज़ हुसैन पीरज़ादा द्वारा प्रस्ताव पेश किया गया था। इसमें कश्मीरी लोगों को उनके वास्तविक नेतृत्व से वंचित करने के लिए भारत की आलोचना की गई।
विज्ञापन

इस प्रस्ताव में भारत सरकार से मांग की गई है कि यासीन मलिक के साथ उनकी पत्नी मुशाल मलिक और उनकी 10 साल की बेटी के साथ मुलाकात कराई जानी चाहिए। संयुक्त बैठक में अंतर्राष्ट्रीय समुदाय से भी भारत से यासीन मलिक सहित कब्जे वाले कश्मीर के सभी राजनीतिक नेताओं के खिलाफ मनगढ़ंत आरोपों को छोड़ने और उनकी सुरक्षा और कल्याण सुनिश्चित करने का आग्रह किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यासीन की सजा से तिलमिलाया है पाकिस्तान
इससे पहले सजा के एलान के बाद बौखलाए पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी ने संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार उच्चायुक्त मिशेल बैचलेट को पत्र लिखकर कश्मीरी अलगाववादी नेता यासीन मलिक को भारतीय जेल से रिहा कराने की मांग की थी। पत्र में मलिक को सभी आरोपों से बरी कराने का आग्रह भी किया गया था। 


वहीं पीएम शाहबाज शरीफ ने कहा था कि आज का दिन भारतीय लोकतंत्र और उसकी न्याय प्रणाली के लिए एक काला दिन है। भारत यासीन मलिक को शारीरिक रूप से कैद कर सकता है, लेकिन वह कभी भी उस स्वतंत्रता के विचार को कैद नहीं कर सकता, जिसका वह प्रतीक है। यासीन के लिए आजीवन कारावास कश्मीरियों के आत्मनिर्णय के अधिकार को नई गति प्रदान करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed