फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan Parliament Passes FATF related Bill Amid Protest from Opposition

पाकिस्तान: संसद ने एफएटीएफ संबंधी विधेयक पारित किया, सरकार ने कहा, कई चुनौतियों से निपटने के लिए कानूनी कदम जरूरी 

Sun, 18 Jul 2021 01:11 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, इस्लामाबाद
एजेंसी, इस्लामाबाद Published by: देव कश्यप Updated Sun, 18 Jul 2021 01:11 AM IST
सार

  • ‘ग्रे’ सूची में बने रहने से पाकिस्तान के लिए अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ), विश्व बैंक, एशियाई विकास बैंक (एडीबी) और यूरोपीय संघ से वित्तीय मदद लेना मुश्किल होता जा रहा है

विज्ञापन
Pakistan Parliament Passes FATF related Bill Amid Protest from Opposition
इमरान खान - फोटो : Twitter@imran khan

विस्तार

पाकिस्तान की संसद ने वैश्विक वित्तीय निगरानी संस्था एफएटीएफ द्वारा रखी गई शर्तों को पूरा करने की कोशिशों के तहत अंतरराष्ट्रीय अपराध के मामलों में कानूनी मदद उपलब्ध कराने के संबंध में एक विधेयक पारित किया है। विपक्ष के विरोध के बीच ऊपरी सदन (सीनेट) ने परस्पर कानूनी सहायता (आपराधिक मामले) संशोधन विधेयक पारित कर दिया। 

विज्ञापन


बता दें कि जून, 2018 में पेरिस स्थित वित्तीय कार्रवाई कार्यबल (एफएटीएफ) द्वारा पाक को ‘ग्रे’ सूची में रखा गया और उसे अक्तूूबर 2019 तक कदम उठाने के लिए कार्ययोजना सौंपी गई। लेकिन एफएटीएफ द्वारा बताए गए उपायों को लागू नहीं करने के कारण पाकिस्तान तभी से ग्रे सूची में बना हुआ है।
विज्ञापन


इससे परेशान पाकिस्तान ने विधेयक के मकसद और कारणों पर कहा, अंतरराष्ट्रीय संगठित अपराध में वृद्धि ने विश्व बिरादरी और पाकिस्तान के लिए कानूनी साधनों की प्रभावशीलता में सुधार करना जरूरी बना दिया है। कानून में एकरूपता की कमी और देशों के बीच कमजोर समन्वय तंत्र के कारण सीमा पार अपराध के मामलों से मुकाबला करना प्रभावित होता है। बयान में कहा गया कि इन चुनौतियों से निपटने के लिए कानूनी कदम जरूरी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विपक्षी विरोध को अनसुना किया
विपक्षी दलों ने यह कहते हुए इस विधेयक को रोकने की कोशिश की कि इससे सरकार को आरोपों के आधार पर पाकिस्तानी नागरिकों को अन्य देशों को सौंपने की अबाध शक्ति मिल जाएगी। इसे अनसुना कर बिल को बहुमत से पारित कर दिया गया। सीनेटर अहमद ने इसे देश के संसदीय इतिहास में काला दिन बताते हुए कहा कि सरकार किसी व्यक्ति को बिना नोटिस जारी किए कानून के तहत धनशोधन आदि के माध्यम से अर्जित की गई संपत्ति को जब्त करके उसके खिलाफ कार्रवाई कर सकती है और यह न्याय के सिद्धांतों के खिलाफ है।


पाकिस्तान के लिए बढ़ रही मुश्किलें
‘ग्रे’ सूची में बने रहने से पाकिस्तान के लिए अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ), विश्व बैंक, एशियाई विकास बैंक (एडीबी) और यूरोपीय संघ से वित्तीय मदद लेना मुश्किल होता जा रहा है। इस कारण पहले से आर्थिक संकट का सामना कर रहे पाकिस्तान की माली हालत और खराब होती जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed