फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan opposition writes to UN saying newly appointed Interior Minister is an ally of terrorists news in Hindi

पाकिस्तान: विपक्ष ने संयुक्त राष्ट्र को लिखा पत्र, कहा- देश के नवनियुक्त गृह मंत्री आतंकियों के सहयोगी हैं

Thu, 05 May 2022 10:41 PM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: गौरव पाण्डेय Updated Thu, 05 May 2022 10:41 PM IST
सार

पीटीआई की एक नेता की ओर से लिखे गए इस पत्र में आरोप लगाया गया है कि पाकिस्तान के नए गृह मंत्री राणा सनाउल्लाह आतंकी संगठनों के सहयोगी हैं।

विज्ञापन
Pakistan opposition writes to UN saying newly appointed Interior Minister is an ally of terrorists news in Hindi
राणा सनाउल्लाह - फोटो : abcnewspoint.com

विस्तार

पाकिस्तान के विपक्ष ने संयुक्त राष्ट्र को एक पत्र लिखा है। इस पत्र में आरोप लगाया गया है कि देश के नवनियुक्त गृह मंत्री राणा सनाउल्लाह आतंकवादी संगठनों के सहयोगी हैं। पूर्व मानवाधिकार मंत्री शिरीन माजरी ने मानवाधिकारों के लिए संयुक्त राष्ट्र उच्चायुक्त मिशेल बाचेलेत को लिखे एक पत्र में यह आरोप लगाया है। 

विज्ञापन


माजरी, पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) की नेता हैं। उन्होंने दावा किया है कि प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के नेतृत्व वाली सरकार ने आतंकवादी समूहों के एक सहयोगी और एक कथित हत्यारे को देश के गृह मंत्री के पद पर नियुक्त किया है। 
विज्ञापन


पीटीआई नेता ने यह दावा भी किया कि एक मामले में आरोपी सनाउल्लाह अपने राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों के खिलाफ धार्मिक कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। वहीं, इस मुद्दे को लेकर राज्य पेट्रोलियम मंत्री डॉ. मुसादिक खान ने कहा कि शिरीन माजरी ने कोई पत्र नहीं लिखा है बल्कि संयुक्त राष्ट्र से पीटीआई को बचाने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुसादिक ने कहा कि अमेरिका साजिश रच रहा है और संयुक्त राष्ट्र को एक अनुरोध भेजा गया है। उन्होंने सवाल उठाया कि पीटीआई नेता आखिर किस आधार पर संयुक्त राष्ट्र से अपील कर रहे हैं।

इमरान खान के विपक्ष की ओर से लाए गए एक अविश्वास प्रस्ताव के जरिए देश की सत्ता से बेदखल होने के बाद पिछले महीने शहबाज शरीफ पाकिस्तान के नए प्रधानमंत्री बने थे। उनकी कैबिनेट में शामिल सनाउल्लाह साल 2013 से 2018 तक पंजाब प्रांत के कानून मंत्री भी रह चुके हैं, तब शहबाज शरीफ यहां के मुख्यमंत्री थे। 

अपने विपक्षियों के खिलाफ सख्त रुख रखने वाले सनाउल्लाह ने विपक्ष के प्रदर्शनों का सख्ती से मुकाबला करने की बात कही है। माजरी का यह पत्र उनकी छवि को धूमिल करने की एक कोशिश जैसा लग रहा है। वह पहले ही कह चुके हैं कि इमरान खान को पिछले सप्ताह मदीना में अपने समर्थकों द्वारा नारेबाजी के मामले में गिरफ्तार किया जाएगा।

पाकिस्तान में मार्च के मुकाबले अप्रैल में आतंकी हमले 24 फीसदी बढ़े
पाकिस्तान में इस साल मार्च की तुलना में अप्रैल में आतंकवादी हमलों की संख्या में 24 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई है। पाकिस्तान संघर्ष एवं सुरक्षा अध्ययन संस्थान (पीआईसीएसएस) ने कहा, अप्रैल में आतंकियों ने 34 हमले किए, जिनमें 34 सुरक्षा कर्मियों समेत कुल 55 लोगों की मौत हुई।

पीआईसीएसएस ने बताया कि इन हमलों में मारे गए लोगों में 13 आम नागरिक जबकि आठ आतंकवादी भी शामिल हैं। इसके अलावा इन हमलों में कुल 25 लोग घायल हुए, जिनमें 11 सुरक्षाकर्मी और 14 आम नागरिक थे। जबकि इस साल मार्च में कुल 26 आतंकी हमले हुए थे। 


इनमें 115 लोगों की मौत हुई और 288 लोग घायल हुए। जानकारी दी गई कि ज्यादातर हमले तत्कालीन जनजातीय या कबाइली क्षेत्रों में हुए। इसके बाद मुख्य खैबर पख्तूनख्वा और बलोचिस्तान प्रांत रहे। खैबर पख्तूनख्वा में आतंकवादियों ने 10 हमले किए, जिसमें 12 सुरक्षाकर्मी और पांच नागरिक मारे गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed