{"_id":"64ef494156cf489a7e0b3e47","slug":"pakistan-officials-bust-a-drug-smuggling-network-in-india-by-drone-2023-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pakistan: भारत में नशीली दवाओं की तस्करी के एक नेटवर्क का भंडाफोड़, पाकिस्तान का बड़ा अधिकारी इसमें शामिल","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Pakistan: भारत में नशीली दवाओं की तस्करी के एक नेटवर्क का भंडाफोड़, पाकिस्तान का बड़ा अधिकारी इसमें शामिल
Wed, 30 Aug 2023 07:23 PM IST
Jeet Kumar
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लाहौर
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लाहौर
Published by: Jeet Kumar
Updated Wed, 30 Aug 2023 07:23 PM IST
सार
पाकिस्तान की एंटी-नारकोटिक्स फोर्स (एएनएफ) ने बुधवार को ड्रोन के द्वारा नशीली दवाओं की तस्करी के नेटवर्क का खुलासा किया है और बताया कि तस्करी में लाहौर पुलिस एंटी-नारकोटिक्स विंग का प्रमुख शामिल है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाल ही में हमने देखा था कि पाकिस्तान की तरफ से भारत के इलाके में ड्रोन के जरिए मादक पदार्थ की तस्करी की जा रही थी। जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था और ऐसा पहला वीडियो था जिसमें दिखा कि पाकिस्तानी तस्कर भारत के क्षेत्र में मादक पदार्थ का पैकेट गिरा रहे हैं। लेकिन पाकिस्तान की एंटी-नारकोटिक्स फोर्स (एएनएफ) ने बुधवार को इस नशीली दवाओं की तस्करी के नेटवर्क का खुलासा किया है और बताया कि तस्करी में लाहौर पुलिस एंटी-नारकोटिक्स विंग का प्रमुख शामिल है।
विज्ञापन
पिछले हफ्ते, पाकिस्तान रेंजर्स ने दावा किया था कि उन्होंने कथित तौर पर पाकिस्तान में मादक पदार्थों, हथियारों और गोला-बारूद की तस्करी करने की कोशिश करने के आरोप में पाकिस्तानी क्षेत्र के अंदर छह भारतीय नागरिकों को गिरफ्तार किया है। इनमें से चार कथित तस्कर भारत के फिरोजपुर के हैं, जिनके नाम हैं गुरुमीत सिंह, शिंदर सिंह, जुगिंदर सिंह और विशाल जग्गा। रतन पाल सिंह जालंधर का है और गर्वेंदर सिंह लुधियाना का है।
विज्ञापन
पंजाब पुलिस के मुताबिक, लाहौर पुलिस की एंटी-नारकोटिक्स विंग के प्रमुख मजहर इकबाल पर ड्रोन के जरिए भारत में ड्रग्स, खासकर हेरोइन की तस्करी करने का आरोप है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने कहा कि इकबाल ने तस्करी के जरिए अरबों रुपये कमाए हैं और हाल ही में गिरफ्तार किए गए भारतीय तस्करों के बयानों के आधार पर उसके खिलाफ कार्रवाई शुरू की गई है।
विज्ञापन
ड्रोन के माध्यम से सीमा पार (भारत) दवाओं की तस्करी में कथित संलिप्तता के लिए लाहौर पुलिस के मादक द्रव्य विरोधी विंग के प्रमुख मजहर इकबाल के खिलाफ एक प्राथमिकी दर्ज की गई है। उसकी छानबीन की जा रही है, अभी उसे गिरफ्तार नहीं किया गया है। पंजाब पुलिस के अधिकारी ने कहा कि हमने नशीली दवाओं की अवैध सीमा पार तस्करी की जांच के दायरे को और बढ़ाने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की एक उच्चाधिकार प्राप्त समिति का गठन किया है।
प्रारंभिक जांच के अनुसार, उन्होंने कहा कि कुछ शीर्ष पुलिस अधिकारियों को पता था कि इकबाल वर्षों से सीमा पार तस्करी में शामिल था, लेकिन वह अपने अपराध से बचने के लिए उन्हें चुप कराने में कामयाब रहा। अधिकारी ने कहा कि छह भारतीय नागरिकों की गिरफ्तारी के बाद मामले पर उच्चतम स्तर पर चर्चा हुई जिसके बाद इकबाल के खिलाफ कार्रवाई शुरू की गई। उम्मीद है कि पुलिस लाहौर में नेटवर्क के अन्य सदस्यों को भी गिरफ्तार कर सकती है।