फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   pakistan official statistics show atleast 11 sexual harrasment case reported every day conviction rate is very low

पाकिस्तान में रोजाना होते हैं 11 दुष्कर्म, केवल 0.3 प्रतिशत को मिलती है सजा: आधिकारिक आंकड़े

Sun, 27 Dec 2020 10:03 AM IST
Sneha Baluni वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: Sneha Baluni Updated Sun, 27 Dec 2020 10:03 AM IST
विज्ञापन
pakistan official statistics show atleast 11 sexual harrasment case reported every day conviction rate is very low
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AMAR UJALA

पाकिस्तान के आधिकारिक आंकड़ों से पता चला है कि देश में हर दिन कम से कम 11 दुष्कर्म की घटनाएं होती हैं। इसमें पिछले छह वर्षों में 22,000 से अधिक मामले पुलिस में रिपोर्ट किए गए हैं। हालांकि केवल 77 अभियुक्तों को दोषी ठहराया गया है। जो कुल आंकड़े का 0.3 प्रतिशत है। यह जानकारी जियो न्यूज की एक रिपोर्ट से सामने आई है।

विज्ञापन


ये आंकड़े पुलिस, कानून और न्याय आयोग, पाकिस्तान के मानवाधिकार आयोग, महिला फाउंडेशन और प्रांतीय कल्याण एजेंसियों से प्राप्त किए गए हैं। जियो न्यूज के अनुसार, कानून और व्यवस्था में सामाजिक दबाव और खामियों के कारण दुष्कर्म के केवल 41 प्रतिशत मामले पुलिस में रिपोर्ट किए जाते हैं।
विज्ञापन



2015 के बाद से शोषण के कुल 22,037 मामले दर्ज किए गए हैं। अदालतों में 4,060 मामले लंबित हैं, जिनमें से 77 अपराधियों को दोषी ठहराया गया है और केवल 18 प्रतिशत मामले ही अभियोग के चरण तक पहुंचे हैं। पुलिस अधिकारियों का भी कहना है कि दुष्कर्म के केवल आधे मामले दर्ज किए जाते हैं और पिछले पांच वर्षों में दुष्कर्म के मामलों की वास्तविक संख्या लगभग 60,000 से अधिक हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- हिंदू लड़कियों के जबरन धर्मांतरण पर पाकिस्तान की दक्षिण एशियाई मानवाधिकार समूह ने की निंदा


इसके अलावा कुल रिपोर्ट किए गए मामलों में से 2,727 चालान- या कुल मामलों का केवल 12 प्रतिशत, अदालतों में दायर किए गए थे। जबकि 1,274 में फैसला सुनाया गया है जो इसका पांच प्रतिशत है। वहीं 1,192 अभियुक्तों को बरी कर दिया गया। 

आधिकारिक आंकड़ों से यह भी पता चलता है कि पिछले छह वर्षों के दौरान पंजाब में  18,609, सिंध में 1,873, खैबर पख्तूनख्वा में 1,183, बलूचिस्तान में 129, इस्लामाबाद में 210 और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में 31 दुष्कर्म के मामले दर्ज किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed