फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan newspaper The Dawn criticized Pak Army Chief Qamar Javed Bajwa

पाक अखबार ने की सेना प्रमुख की आलोचना, कहा- राजनीतिक दायरे में अतिक्रमण न करें

Mon, 01 Jul 2019 09:34 PM IST
Gaurav Pandey वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Gaurav Pandey Updated Mon, 01 Jul 2019 09:34 PM IST
विज्ञापन
Pakistan newspaper The Dawn criticized Pak Army Chief Qamar Javed Bajwa
पाक सेना प्रमुख कमर जावेद बाजवा (फाइल फोटो)

पाकिस्तान के समाचार पत्र डॉन ने सेना प्रमुख कमर जावेद बाजवा की उस टिप्पणी की आलोचना की है जिसमें उन्होंने पिछली सरकारों को वित्तीय कुप्रबंधन का दोषी ठहराया था। डॉन ने इस पर कहा है कि सेना प्रमुख को ‘राजनीतिक दायरे में अतिक्रमण’ नहीं करना चाहिए। 

विज्ञापन


बता दें कि बाजवा ने शुक्रवार को नेशनल डिफेंस यूनिवर्सिटी में सेमिनार को संबोधित करते हुए पिछली सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा था, ‘हम राजकोषीय कुप्रबंधन के कारण कठिन आर्थिक स्थिति से गुजर रहे हैं। हम कठिन फैसले लेने से कतराते रहे हैं।’
विज्ञापन


अपने अस्तित्व के 70 सालों में आधे से अधिक समय तक पाकिस्तान पर शासन करने वाली सेना ने सुरक्षा और विदेश नीति के मामलों में पकड़ बनाई हुई है। लेकिन अब यह पाकिस्तान के आर्थिक मामलों में भी भूमिका निभाती हुई देखी जा रही है क्योंकि सरकार गंभीर वित्तीय संकटों से जूझ रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉन ने संपादकीय में कहा, पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी ने सेना प्रमुख बाजवा को पिछले महीने राष्ट्रीय विकास परिषद के सदस्य के रूप में नामित किया। यह पहली बार है जब शीर्ष आर्थिक सलाहकार निकाय में सेना प्रमुख को शामिल किया गया है। यदि वित्तीय मामले में सेना को शामिल करने के नतीजे गंभीर आए तो इसका जवाबदेह कौन होगा। बेहतर होगा कि सेना प्रमुख राजनीतिक दायरे में अतिक्रमण की कोशिश नहीं करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed