फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan News Updates Islamabad Karachi politics Flood crime News In Hindi

Pakistan Updates: इमरान खान ने ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के चांसलर के लिए आवेदन किया; PoK में एमपॉक्स का नया मामला

Tue, 20 Aug 2024 12:05 AM IST
विशांत श्रीवास्तव वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: विशांत श्रीवास्तव Updated Tue, 20 Aug 2024 12:05 AM IST
सार

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने  ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के चांसलर के बनने के लिए आवेदन किया है। पाकिस्तान में पिछले 24 घंटों में बाढ़ और बारिश के कारण हुई घटनाओं में 200 लोगों की मौत हो गई। 

विज्ञापन
Pakistan News Updates Islamabad Karachi politics Flood crime News In Hindi
पाकिस्तान न्यूज अपडेट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इमरान खान ने ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के चांसलर के लिए आवेदन किया

विज्ञापन

जेल में बंद पूर्व पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान ने ब्रिटेन की ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी का अगला चांसलर बनने के लिए आवेदन दिया है। इमरान की पार्टी ने सोमवार को यह जानकारी दी है। 

पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) पार्टी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ‘ऑक्सफोर्ड के पूर्व छात्र खान ने लंदन स्थित पार्टी प्रवक्ता प्रवक्ता सैयद जुल्फिकार बुखारी के जरिए औपचारिक रूप से चांसलर बनने के लिए अनुरोध किया है। "

विज्ञापन

पाकिस्तान में बारिश के कारण हुई घटनाओं में 20 लोगों की मौत 
पाकिस्तान में बाढ़ बारिश के कारण पिछले 24 घंटों में कम से कम 20 लोगों की मौत हो गई है। इनमें ज्यादातर लोग पंजाब प्रांत के थे। अधिकारियों ने जानकारीद देते हुए बताया कि इस साल मानसून के कारण मरने वाले लोगों की संख्या 215 हो गई है। 

पाकिस्तान में एमपॉक्स का चौथा मामला सामने आया
पाकिस्तान में सोमवार को एमपॉक्स का चौथा मामला सामने आया है। यह नया मामला पाक अधिकृत कश्मीर का है। पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) में 47 साल का एक व्यक्ति जो हाल ही में सऊदी अरब से पाकिस्तान वापस लौटा था, उसे एमपीओएक्स लक्षण आने के बाद इस्लामाबाद के पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (पीआईएमएस) में भर्ती कराया गया था।

विज्ञापन

इमरान खान के खिलाफ भ्रष्टाचार मामले में फैसला सुनाने पर रोक
पाकिस्तान में सोमवार को  एक उच्च न्यायालय ने जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान और उनकी पत्नी बुशरा बीबी के खिलाफ भ्रष्टाचार के एक कथित मामले में एक निचली अदालत को फैसला सुनाने से अस्थायी रूप से रोक लगा दी।

एक भ्रष्टाचार निरोधक अदालत पूर्व प्रथम दंपत्ति के खिलाफ अल-कादिर ट्रस्ट मामले की सुनवाई कर रही है। इमरान पर आरोप है कि उन्होंने राष्ट्रीय खजाने को 50 अरब रुपये से अधिक का नुकसान पहुंचाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed