फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan News: Imran Khan apologizes again for threatening the judge; 11 killed in wall collapse in Islamabad

Pakistan News: जज को धमकी देने के लिए इमरान खान ने फिर मांगी माफी; इस्लामाबाद में दीवार गिरने से 11 की मौत

Wed, 19 Jul 2023 05:59 PM IST
अभिषेक दीक्षित वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Wed, 19 Jul 2023 05:59 PM IST
सार

पूर्व प्रधानमंत्री ने कहा कि मैंने 27 साल पहले न्याय की सर्वोच्चता के लिए एक राजनीतिक पार्टी बनाई थी, मैंने आज तक एक भी बर्तन नहीं तोड़ा है। चौधरी और इस्लामाबाद पुलिस के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को धमकी देने के आरोप में पूर्व प्रधानमंत्री के खिलाफ आतंकवाद विरोधी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया था।

विज्ञापन
Pakistan News: Imran Khan apologizes again for threatening the judge; 11 killed in wall collapse in Islamabad
Imran Khan - फोटो : Social Media

विस्तार

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने एक महिला न्यायाधीश के खिलाफ अपनी विवादास्पद टिप्पणी के लिए बुधवार को फिर से माफी मांगी। उन्होंने कहा कि अगर उन्होंने सीमा लांघी है, तो उन्हें खेद है। दरअसल, पीएम पद से हटाए जाने के कुछ ही महीनों इस साल अप्रैल में इमरान खान ने एक नफरती भाषण में इस्लामाबाद के शीर्ष पुलिस अधिकारियों और न्यायाधीश जेबा चौधरी को धमकी दी थी। 

विज्ञापन


क्या कहा था इमरान ने?
उन्होंने कहा था कि वह उन्हें बख्शेंगे नहीं और उनकी पार्टी के नेता शाहबाज गिल को प्रताड़ित करने के लिए उनके खिलाफ मामले दर्ज कराएंगे। इमरान खान ने पहले भी अपनी विवादास्पद टिप्पणी के लिए माफी मांगने की इच्छा व्यक्त की थी। सुनवाई के दौरान पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के अध्यक्ष ने कहा कि जब वह पहले उन न्यायाधीश के अदालत कक्ष में गए थे, तो उन्हों खेद जताया था। इमरान खान ने जज कहा कि मैं महिला जज की अदालत में गया और कहा कि अगर मेरे बयान से किसी को ठेस पहुंची है तो मैं माफी मांगता हूं।
विज्ञापन


मैंने आज तक एक भी बर्तन नहीं तोड़ा: इमरान
पूर्व प्रधानमंत्री ने कहा कि मैंने 27 साल पहले न्याय की सर्वोच्चता के लिए एक राजनीतिक पार्टी बनाई थी, मैंने आज तक एक भी बर्तन नहीं तोड़ा है। चौधरी और इस्लामाबाद पुलिस के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को धमकी देने के आरोप में पूर्व प्रधानमंत्री के खिलाफ आतंकवाद विरोधी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इमारत की दीवार गिरने से 11 श्रमिकों की मौत
इस बीच पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में बुधवार को भारी बारिश के बाद एक इमारत की दीवार गिरने से कम से कम 11 श्रमिकों की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए। यह इमारत यहां के पेशावर रोड इलाके में स्थित थी। श्रमिक यहां निर्माण कार्य में लगे थे। स्थानीय पुलिस अधीक्षक (एसपी) खान जेब ने पुष्टि की कि मलबे से 11 शव बरामद किए गए हैं। छह घायलों को पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में स्थानांतरित कर दिया गया। प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने घटना पर दुख जताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed