{"_id":"5d93189d8ebc3e012c653351","slug":"pakistan-navy-will-get-four-warship-from-turkey","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तानी नौ सेना में शामिल होंगे चार युद्धपोत, तुर्की ने शुरू कराया निर्माण","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
पाकिस्तानी नौ सेना में शामिल होंगे चार युद्धपोत, तुर्की ने शुरू कराया निर्माण
Tue, 01 Oct 2019 02:43 PM IST
Nilesh Kumar
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
Published by: Nilesh Kumar
Updated Tue, 01 Oct 2019 02:43 PM IST
विज्ञापन
युद्धपोत (फाइल फोटो)
तुर्की ने अपने सहयोगी देश पाकिस्तान को बेचे जाने वाले युद्धपोत का निर्माण कार्य शुरू किया दिया है। दोनों देशों ने इसके लिए 2018 में एक करार पर हस्ताक्षर किया था। सोमवार को आई एक खबर में यह दावा किया गया है।
विज्ञापन
जियो न्यूज की खबर के मुताबिक तुर्की के राष्ट्रपति रजब तैयब एर्दोआन ने रविवार को एक कार्यक्रम में यह घोषणा की। खबर में तुर्की के राष्ट्रपति के हवाले से कहा गया है कि मैं आशा करता हूं कि तुर्की द्वारा मुहैया कराया जा रहा यह युद्धपोत पाकिस्तान के लिए बहुत उपयोगी साबित होगा।
विज्ञापन
पाकिस्तानी नौसेना ने तुर्की से मिलगेम वर्ग के चार युद्धपोत की खरीदारी के लिए जुलाई 2018 में एक करार किया था। एर्दोआन के मुताबिक तुर्की दुनिया के उन 10 देशों में शामिल है जो राष्ट्रीय क्षमता का उपयोग कर युद्धपोत का निर्माण, डिजाइन और रख-रखाव कर सकते हैं।
विज्ञापन