फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan minorities and tribals protest against pak Imran Khan 

अमेरिका में पाक अल्पसंख्यकों और जनजातियों ने किया इमरान खान का विरोध

Thu, 25 Jul 2019 02:17 AM IST
Avdhesh Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Avdhesh Kumar Updated Thu, 25 Jul 2019 02:17 AM IST
विज्ञापन
Pakistan minorities and tribals protest against pak Imran Khan 
Imran Khan - फोटो : a
पहली दफा अमेरिका के दौरे पर पहुंचे पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान को अपने ही देश के जनजातीय व धार्मिक अल्पसंख्यकों का विरोध सहना पड़ा। मोहाजिर, बलूच व अन्य समूहों ने ट्रंप प्रशासन का ध्यान पाक में मानवाधिकार हनन और सेना द्वारा लोगों को जबरन लापता किए जाने की ओर दिलाया। उनका आरोप था कि पाकिस्तानी सुरक्षा एजेंसी अल्पसंख्यकों के मानवाधिकार उल्लंघन में शामिल है।
विज्ञापन


अमेरिका में रहने वाले बलूच, पश्तून, सिंधी, बाल्टिस्तानी, सरायकी व मोहाजिर समुदाय के लोगों ने वाइट हाउस, यूएस कैपिटल (कांग्रेस भवन) और यूएस शांति संस्थान के समक्ष रैलियां निकालीं। मुत्तहिदा कौमी मूवमेंट द्वारा विभिन्न समूहों को साथ लाया गया। इमरान खान के भाषण के दौरान पाकिस्तान विरोधी नारे भी लगे। अमेरिकी सरकार से राजनीति बंदियों व सांसदों अली वजीर और मोहसिन दावर को पाकिस्तानी सेना से छुड़ाने की मांग की गई।
विज्ञापन


मोहाजिर और बलूच

- 1947 में भारत-पाक बंटवारे के बाद भारत से पाक गए नागरिकों को मोहाजिर यानी शरणार्थी कहा गया। उन्हें सिंध के करांची, हैदराबाद, मीरपुरखास और सुक्कर में बसा कर मुख्यधारा वाले पंजाब से दूर रखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


- पाक के दक्षिण-पश्चिम में बलूचिस्तान प्रांत में जनजातीयों के मानवाधिकारों का उल्लंघन पाकिस्तानी सेना और आईएसआई करती है। विरोध करने पर युवाओं को मार दिया जाता है या सेना के लोग उठा ले जाते हैं, फिर से कभी नहीं लौटते।


इमरान ‘बिना दाढ़ी का तालिबानी’ : पाक विपक्ष

अपने घर में भी इमरान का विरोध जारी है। पाकिस्तानी विपक्ष ने बुधवार को उन्हें झूठा, आतंकियों का वकील और अंतरराष्ट्रीय समुदाय की आंखों की धूल झोंकने वाला कहा। पाकिस्तानी पीपल्स पार्टी की महासचिव नफीसा शाह ने उन्हें ‘बिना दाढ़ी का तालिबानी’ बताया। पाकिस्तानी मुस्लिम लीग नवाज के अध्यक्ष शाहबाज शरीफ ने कहा कि इमरान तानाशाही सोच रखते हैं, वे प्रेस को नियंत्रित करने की बात करते हैं और पीएम पद के अयोग्य हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed