फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan Minister Sheikh Rasheed Ahmad said Government not dealing with corruption PM Imran khan problems will increase

पाकिस्तान: इमरान के मंत्री बोले- भ्रष्टाचार से नहीं निपट रही सरकार, प्रधानमंत्री की बढ़ेंगी मुश्किलें

Tue, 28 Dec 2021 02:54 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, कराची।
एजेंसी, कराची। Published by: देव कश्यप Updated Tue, 28 Dec 2021 02:54 AM IST
सार

शेख राशिद का यह बयान ऐसे वक्त में आया है जब पाकिस्तान की विपक्षी पार्टियां संघीय सरकार के खिलाफ एकजुट होकर लगातार हमलावर हो रही हैं।विपक्ष का आरोप है कि इमरान सरकार की गलत नीतियों के चलते देश में भ्रष्टाचार और महंगाई चरम पर पहुंच चुके हैं।
 

विज्ञापन
Pakistan Minister Sheikh Rasheed Ahmad said Government not dealing with corruption PM Imran khan problems will increase
पाकिस्तान के गृह मंत्री शेख राशिद - फोटो : ANI

विस्तार

पाक में इमरान सरकार के बड़बोले मंत्री शेख राशिद ने इस बार अपने ही प्रधानमंत्री की मुश्किलों को बढ़ाने वाला बयान दिया है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की सरकार भ्रष्टाचार से निपटने में नाकाम रही है। राशिद का यह बयान ऐसे वक्त में आया है जब पाकिस्तान की विपक्षी पार्टियां संघीय सरकार के खिलाफ एकजुट होकर लगातार हमलावर हो रही हैं।

विज्ञापन


विपक्ष का आरोप है कि इमरान सरकार की गलत नीतियों के चलते देश में भ्रष्टाचार और महंगाई चरम पर पहुंच चुके हैं। यही नहीं हाल ही में सूखे के चलते लाखों पाकिस्तानियों को भुखमरी के शिकार होने का आरोप भी सरकार पर विपक्ष ने लगाया है। विपक्ष ने सेना के सहारे सत्ता में आने वाली सरकार पर पिछले तीन वर्षों में देश का मान-सम्मान विश्व स्तर पर गिराने का आरोप भी लगाया है।
विज्ञापन


ऐसे में शेख राशिद के बयान ने विपक्ष को एक बार फिर से इमरान सरकार पर अधिक हमलावर होने का मौका दे दिया है। इमरान के बड़बोले मंत्री ने कराची में पत्रकारों से कहा, प्रधानमंत्री ने वादा किया था कि उनकी सरकार में भ्रष्टाचारियों पर लगाम कसेगी और उन्हें कानून के दायरे में लाएगी, लेकिन, वो अपने इस वादे को निभाने में नाकाम रहे हैं। उन्होंने यहां तक कहा कि देश में भ्रष्टाचार की गहरी जड़ों को काटने के लिए कोई दबाव भी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नवाज शरीफ पर भी रहे हमलावर
शेख राशिद ने पूर्व पीएम और वर्तमान में लंदन में इलाज करा रहे नवाज शरीफ पर भी झूठ बोलकर विदेश जाने का आरोप लगाया। उन्होंने शरीफ पर यह बयान तब दिया है जब पूर्व पीएम के देश में लौटने की संभावनाएं जताई जा रही हैं। उन्होंने कहा, शरीफ ने न्यायपालिका पर हमला किया और सेना पर भी अनर्गल आरोप लगाए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed