पाकिस्तान में बड़ा धमाका: सियालकोट मिलिट्री बेस पर जबरदस्त विस्फोट, चारों तरफ आग ही आग
Blast In Pakistan: उत्तरी पाकिस्तान के सियालकोट स्थित मिलिट्री बेस में आज सुबह जबरदस्त धमाके के बाद आग लग गई। आग का कारण शार्ट-सर्किटिंग बताया जा रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तरी पाकिस्तान के सियालकोट स्थित मिलिट्री बेस में आज सुबह जबरदस्त धमाके के बाद आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि दूर से भी दिखाई दे रही थी। विस्फोट की आवाज कथित तौर पर पंजाब प्रांत के छावनी क्षेत्र के पास सुनी गई। कुछ देर बाद पाकिस्तानी सेना की मीडिया विंग आईएसपीआर ने इसपर बयान दिया और कहा कि दुर्घटनावश आग लग गई।
शार्ट-सर्किटिंग के कारण लगी आग
एआरवाई न्यूज ने पाकिस्तानी सेना की मीडिया विंग आईएसपीआर के हवाले से कहा कि सियालकोट गैरीसन में दुर्घटनावश आग लग गई, लेकिन कोई हताहत नहीं हुआ। आईएसपीआर के मुताबिक, शार्ट-सर्किटिंग के कारण सियालकोट गैरीसन के पास गोला बारूद शेड में आकस्मिक आग लग गई। प्रभावी और समय पर प्रतिक्रिया के कारण, नुकसान पर तुरंत काबू पा लिया गया और आग को बुझा दिया गया। संपत्ति को कोई नुकसान या जानमाल का नुकसान नहीं हुआ।
सोशल मीडिया पर कई वीडियो शेयर
वहीं, धमाके के बाद सोशल मीडिया पर कई वीडियो शेयर किए जा रहे हैं। इन वीडियो में देखा जा सकता है कि मिलिट्री बेस के ऊपर से आग की लपटें हवा में फैल गई हैं। चारो तरफ धुआं ही धुआं नजर आ रहा है।
यहां देखें वीडियो
Something is Happening in #Sialkot
— MariA RazAa (@RazaaMaria) March 20, 2022
Cant #Sialkot pic.twitter.com/UsZ97NhW7M