{"_id":"63f81fe9cb562bd352065cb3","slug":"pakistan-maryam-nawaz-target-judiciary-supreme-court-judges-including-chief-justice-2023-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pakistan: पाकिस्तान में न्यायपालिका पर खुलेआम जुबानी हमला, मरियम नवाज ने मंच से सुप्रीम कोर्ट जजों को दी धमकी!","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Pakistan: पाकिस्तान में न्यायपालिका पर खुलेआम जुबानी हमला, मरियम नवाज ने मंच से सुप्रीम कोर्ट जजों को दी धमकी!
Fri, 24 Feb 2023 09:16 AM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
Published by: नितिन गौतम
Updated Fri, 24 Feb 2023 09:16 AM IST
सार
सुप्रीम कोर्ट के मौजूदा जजों पर खुले तौर पर हमला करते हुए मरियम नवाज ने कहा कि वह अपनी कही बातों के परिणाम झेलने के लिए तैयार हैं लेकिन वह इनका पर्दाफाश किए बिना नहीं रहेंगी।
विज्ञापन
मरियम नवाज शरीफ
- फोटो : social media
विस्तार
पाकिस्तान के आर्थिक हालात पहले ही खराब हैं लेकिन इसके बावजूद वहां राजनैतिक अस्थिरता लगातार बढ़ रही है। अब वहां न्यायपालिका पर भी खुलेआम हमले शुरू हो गए हैं। दरअसल पाकिस्तान की सत्ताधारी पार्टी पाकिस्तान मुस्लिम लीग (नवाज) की नेता मरियम नवाज ने खुले मंच से सुप्रीम कोर्ट जजों पर निशाना साधा है। उन्होंने पाकिस्तान के मुख्य न्यायाधीश की भी खुलेआम आलोचना की है और इमरान खान का परोक्ष समर्थन करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
पाकिस्तान के सरगोधा शहर में अपनी पार्टी के एक कार्यक्रम में पीएमएल (एन) की उपाध्यक्ष और चीफ ऑर्गेनाइजर मरियम नवाज ने सुप्रीम कोर्ट के जज जस्टिस इजाजुल अहसान, जस्टिस मजाहिर अली नकवी, पूर्व मुख्य न्यायाधीश साकिब निसार और जस्टिस आसिफ सईद खोसा, आईएसआई के पूर्व चीफ लेफ्टिनेंट जनरल फैज हमीद की तस्वीरें दिखाते हुए कहा कि लोगों को इनके चेहरे ध्यान से देख लेने चाहिए क्योंकि 2017 में नवाज शरीफ को सत्ता से बाहर करने की इन्होंने ही साजिश रची थी। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के मौजूदा संकट के लिए यही लोग जिम्मेदार हैं।
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट के मौजूदा जजों पर खुले तौर पर हमला करते हुए मरियम नवाज ने कहा कि वह अपनी कही बातों के परिणाम झेलने के लिए तैयार हैं लेकिन वह इनका पर्दाफाश किए बिना नहीं रहेंगी। मौजूदा चीफ जस्टिस उमर अदा बंदियाल पर निशाना साधते हुए मरियम नवाज ने कहा कि 'मुख्य न्यायाधीश अपने बेंच संबंधी काम करने के बजाय सरकार, चुनाव आयोग और राज्यपालों की जिम्मेदारी तय कर रहे हैं।' मरियम ने कहा कि 'आप अपनी बेसिक जिम्मेदारी नहीं निभा रहे हैं और कुछ और ही काम में लगे हैं।'
विज्ञापन
मरियम नवाज ने कहा कि इमरान खान को सेना ने छोड़ दिया है तो अब वह न्यायपालिका के जरिए सत्ता में आना चाहते हैं। वहीं मरियम नवाज के बयान पर इमरान खान ने कहा कि चुनाव से बचने के लिए ही मरियम नवाज ने न्यायपालिका पर हमला बोला है। इमरान खान ने न्यायपालिका से मरियम नवाज के बयान का संज्ञान लेने की अपील की है।