{"_id":"60be4b4e8ebc3e7a86424e95","slug":"pakistan-journalist-najam-sethis-wife-jugnu-mohsin-attacked-escaped","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान: पत्रकार नजम सेठी की पत्नी जुगनू मोहसिन पर हमला, बाल-बाल बचीं","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
पाकिस्तान: पत्रकार नजम सेठी की पत्नी जुगनू मोहसिन पर हमला, बाल-बाल बचीं
Mon, 07 Jun 2021 10:07 PM IST
सुरेंद्र जोशी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Mon, 07 Jun 2021 10:07 PM IST
सार
पाकिस्तान में पत्रकारों का लगातार निशाना बनाया जा रहा है। हाल ही में हमीद मीर को एक टीवी चैनल के कार्यक्रम से रोका गया, क्योंकि वह एक पत्रकार पर हमले के विरोध प्रदर्शन में शरीक हुए थे।
विज्ञापन
जुगनू मोहसिन
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तान के पत्रकार नजम सेठी की पत्नी व पंजाब असेंबली की सदस्य (एमपीए) जुगनू मोहसिन पर सोमवार को अज्ञात लोगों ने हमला किया। हालांकि हमले में वह बाल-बाल बच गईं। हमला पाकिस्तान के ओकारा के अख्तराबाद इलाके में हुआ।
विज्ञापन
नजम सेठी पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष व पंजाब प्रांत के अंतरिम सीएम रहे हैं। उनकी पत्नी जुगनू मोहसिन भी लेखिका व पत्रकार हैं। पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जुगनू मोहिसन पर हमले का सोशल मीडिया में विरोध हो रहा है। पाकिस्तानी मीडिया ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन
पाकिस्तान में सरकार व सेना की आलोचना करने वालों को लगातार निशाना बनाया जा रहा है। कुछ दिनों पहले हामिद मीर को सेना की आलोचना करने पर एक चैनल पर कार्यक्रम पेश करने से रोक दिया था। मीर ने पाक सेना के खिलाफ बयान दिया था। इससे पहले इस्लामाबाद में पत्रकार असद अली तूर को अज्ञात लोगों ने पीटा था। तूर ने भी पाक सेना की आलोचना की थी।
विज्ञापन