फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan International Airlines flew 82 times without any passenger, 18 crore loss to government

वाह पाकिस्तान: बिना यात्री के उड़ाए 82 विमान, 18 करोड़ रुपये की चपत

Sat, 21 Sep 2019 05:14 PM IST
आसिम खान वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: आसिम खान Updated Sat, 21 Sep 2019 05:14 PM IST
विज्ञापन
Pakistan International Airlines flew 82 times without any passenger, 18 crore loss to government
पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस

पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस (पीआईए) ने आर्थिक मार झेल रहे पाकिस्तान को 18 करोड़ रुपये की चपत लगा दी है। पाकिस्तान की एक ऑडिट रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि पाक एयरलाइन पिछले काफी समय से बिना किसी यात्री के उड़ान भर रही है। इस से पाकिस्तान सरकार को 18 करोड़ रुपये से ज्यादा का नुकसान हुआ है। 

विज्ञापन


पाकिस्तानी मीडिया जियो न्यूज के मुताबिक पाक की सरकारी विमान सेवा ने 82 बार बिना किसी यात्री के उड़ान भरी। रिपोर्ट में कहा गया है कि पीआईए ने 2016-2017 के दौरान 46 बार इस्लामाबाद एयरपोर्ट से बिना किसी यात्री के उड़ान भरी। उड़ान भरने के बाद विमान को वापस इस्लामाबाद में ही उतार दिया गया। 
विज्ञापन


इसके अलावा रिपोर्ट में कहा गया है कि पाकिस्तान एयरलाइन ने 36 बार हज और उमरे के लिए पाकिस्तान से उड़ान भरी। लेकिन, इन उड़ानों में भी एक भी यात्री शामिल नहीं था। अक्तूबर 2018 में प्रशासन को इस बारे में जानकारी दी गई लेकिन, उन्होंने इसकी जांच नहीं कराई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रिपोर्ट के अनुसार, सरकारी कागजों में कहा गया है कि पीआईए का प्रशासन इस लापरवाही के लिए जिम्मेदार है। बिना यात्री के उड़ाई गईं इन 82 उड़ानों में पाकिस्तान सरकार को 18 करोड़ से ज्यादा का नुकसान हुआ है। मामले में प्रशासन को जानकारी देने के बाद जांच तेज कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed