फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   pakistan interior minister sheikh rashid says India will have to leave Afghanistan

पाकिस्तान ने फिर उगला जहर: बड़बोले गृहमंत्री राशिद बोले- भारत को अब अफगानिस्तान छोड़ना पड़ेगा

Mon, 12 Jul 2021 09:35 AM IST
प्रशांत कुमार वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला Published by: प्रशांत कुमार Updated Mon, 12 Jul 2021 09:35 AM IST
सार

पाकिस्तान के बड़बोले गृह मंत्री शेख राशिद अहमद ने कहा कि भारत अफगानिस्तान की जमीन से पाकिस्तान के खिलाफ आतंक फैला रहा है। भारत की जगहंसाई जाहिर हो चुकी है। उसके पास अब वहां से बाहर निकलने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा है। 

विज्ञापन
pakistan interior minister sheikh rashid says India will have to leave Afghanistan
शेख राशिद , गृहमंत्री, पाकिस्तान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत के कंधार कॉन्सुलेट बंद की खबरों के बीच पाकिस्तान इस समय बेहद खुश नजर आ रहा है। पाकिस्तान ने फिर से भारत के खिलाफ जहर उगला है। पाकिस्तान के गृहमंत्री शेख राशिद ने भारत के अफगानिस्तान के कंधार से अपने कर्मचारियों को हटाने पर कहा कि भारत के पास अफगानिस्तान से भाग जाने के अलावा और कोई रास्ता नहीं बचा है। अफगानिस्तान में भारत की जग हंसाई हुई है। उन्होंने कहा, 'भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ अफगानिस्तान में रहकर पिछले 40 साल से आतंक को बढ़ावा दे रहा है। 
विज्ञापन


गृहमंत्री शेख राशिद ने भारत के अफगानिस्तान के कंधार से अपने कर्मचारियों को हटाने पर कहा कि भारत के पास अफगानिस्तान छोड़ने के अलावा और कोई रास्ता नहीं बचा है। गृहमंत्री ने दावा किया कि भारत अफगानिस्तान की जमीन से पाकिस्तान के खिलाफ आतंक फैला रहा है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ऐसे जगह पर स्थित है जिसे चीन हो या अमेरिका कोई अनदेखा नहीं कर सकता है। वहीं भारत ने पाकिस्तानी नेताओं के इस दावे का खंडन किया है। 
विज्ञापन


तालिबान पहले से ज्यादा समझदार
गृहमंत्री राशिद ने कहा कि तालिबान पहले से नया और समझदार हो चुका है। यह पूरे क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण है कि वह तालिबान के साथ अपने मामले बातचीत के जरिए हल करे। तालिबान पर दबाव बनाने के लिए भारत को बातचीत का रास्ता अपनाना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इमरान ने दिया था विवादित बयान
बता दें कि अफगानिस्तान से अमेरिकी सेनाओं की वापसी पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने विवादित बयान दिया था। इमरान खान ने कहा था कि इस इलाके में अब बहुत गंभीर बदलाव होंगे। इसमें भारत 'सबसे बड़ा लूजर' साबित होगा। पाकिस्तानी पीएम इमरान खान ने दावा किया था कि इस बात के साक्ष्य हैं कि भारत लाहौर में हालिया आंतकी घटना में शामिल रहा है। साथ ही अमेरिका पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि अफगानिस्तान में जिस तरह के बदलाव होने जा रहे हैं, उससे खुद अमेरिका को भी बहुत नुकसान होगा। पाकिस्तान पीएम के दावे को भारत ने पुरजोर विरोध किया था। 

जिम्मेदारियों से मुक्त होंगे शीर्ष अमेरिकी कमांडर

इधर, दूसरी ओर अफगानिस्तान से अमेरिका के सैन्य बलों की वापसी के मद्देनजर अमेरिका के एक शीर्ष कमांडर सोमवार को राजधानी काबुल में एक समारोह में अपनी जिम्मेदारियां दूसरे अधिकारी को सौंपेंगे। तालिबान के तेजी से पैर पसारने के बीच यह समारोह होगा।

जनरल स्कॉट मिलर अपने अधिकार अमेरिका की सेंट्रल कमांड के प्रमुख, मरीन जनरल फ्रेंक मैकेंजी को हस्तांतरित कर सकते हैं। एक अमेरिकी अधिकारी ने नाम जाहिर नहीं होने की शर्त पर यह जानकारी दी।

सेंट्रल कमांड के मुख्यालय से कामकाज देखेंगे
मैकेंजी फ्लोरिडा के टैंपा में सेंट्रल कमांड के मुख्यालय से कामकाज देखेंगे। वह कम से कम 31 अगस्त तक अमेरिकी सैनिकों की पूरी तरह वापसी होने तक अफगान बलों की सुरक्षा के लिहाज से संभावित हवाई हमलों की जिम्मेदारी संभालेंगे।

काबुल के बीचोंबीच भारी सुरक्षा वाले रिजोल्यूट सपोर्ट मुख्यालय में अधिकारों के हस्तांतरण का यह समारोह ऐसे समय में संपन्न होगा, जब तालिबान अफगानिस्तान में तेजी से अनेक क्षेत्रों पर नियंत्रण करता जा रहा है।

अफगानिस्तान के कुल 421 जिलों तालिबान का नियंत्रण 

मुख्यत: अमेरिका और नाटो द्वारा वित्तपोषित अफगानिस्तान राष्ट्रीय रक्षा और सुरक्षा बलों ने देश के कुछ हिस्सों में कार्रवाई तेज कर दी है, लेकिन अफगान सरकार के सैनिक मैदान से हटते नजर आ रहे हैं। तालिबान ने पिछले कुछ सप्ताह में कई रणनीतिक जिलों में नियंत्रण हासिल किया है, जिनमें विशेष रूप से ईरान, उज्बेकिस्तान और ताजिकिस्तान की सीमाओं से लगे इलाके हैं।

तालिबान का नियंत्रण अफगानिस्तान के कुल 421 जिलों और जिला केंद्रों में से एक-तिहाई से भी अधिक पर है। हालांकि, तालिबान का यह दावा बढ़ा-चढ़ाकर किया गया लगता है कि उन्होंने 85 प्रतिशत जिलों पर कब्जा कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed