{"_id":"5ee8c1748ebc3e42f0553c00","slug":"pakistan-information-technology-and-telecommunications-minister-infected-with-coronavirus","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान के सूचना प्रौद्योगिकी एवं दूरसंचार मंत्री कोरोना वायरस से संक्रमित","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
पाकिस्तान के सूचना प्रौद्योगिकी एवं दूरसंचार मंत्री कोरोना वायरस से संक्रमित
Tue, 16 Jun 2020 06:26 PM IST
Rohit Ojha
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कराची
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कराची
Published by: Rohit Ojha
Updated Tue, 16 Jun 2020 06:26 PM IST
विज्ञापन
पाकिस्तान के सूचना प्रौद्योगिकी और दूरसंचार मंत्री सैयद अमीनुल हक
- फोटो : Twitter
पाकिस्तान के सूचना प्रौद्योगिकी और दूरसंचार मंत्री सैयद अमीनुल हक मंगलवार को कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए। इससे पहले भी कई नेता इस महामारी से संक्रमित हो चुके हैं। देश में कोविड-19 से मरने वालों की संख्या 2,839 हो गई है।
विज्ञापन
‘जियो न्यूज’ ने खबर दी कि हक ने इस बात की पुष्टि की है कि वह पिछले एक हफ्ते से लगातार बुखार से पीड़ित हैं, जो फिर टाइफाइड में बदल गया। मुत्ताहिदा कौमी मूवमेंट के नेता को छह अप्रैल 2020 को सूचना प्रौद्योगिकी एवं दूरसंचार मंत्री बनाया गया था। उन्होंने कहा कि जैसे ही उन्हें पता चला कि वह कोरोना वायरस से संक्रमित हैं, वह पृथक-वास में चले गए।
विज्ञापन
देश में कोविड-19 के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है और अभी तक कई नेता वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। पाकिस्तान में कोरोना वायरस के कारण एक प्रांतीय मंत्री सहित कम से कम चार सांसदों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
इससे पहले सोमवार को सिंध की महिला विकास मंत्री सईदा शेहला रजा में भी कोरोना वायरस का संक्रमण पाया गया था। 56 वर्षीय नेता अपने घर पर पृथक-वास में हैं। पिछले हफ्ते पूर्व प्रधानमंत्री शाहिद खाकान अब्बासी और युसूफ रजा गिलानी भी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे।