फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan: Imran Khan troubles continues, Election Commission has imposed a fine

पाकिस्तान: इमरान खान की मुश्किलों की सिलसिला जारी, अब चुनाव आयोग ने लगाया जुर्माना 

Sat, 19 Mar 2022 06:19 PM IST
Amit Mandal वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद। Published by: Amit Mandal Updated Sat, 19 Mar 2022 06:19 PM IST
सार

इस्लामाबाद हाई कोर्ट ने शुक्रवार को 11 मार्च को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री की चित्राल रैली को अनुचित बताया था। अब चुनाव आयोग ने इसे लेकर जुर्माना लगा दिया है।

विज्ञापन
Pakistan: Imran Khan troubles continues, Election Commission has imposed a fine
इमरान खान - फोटो : Social Media

विस्तार

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की मुश्किलों की सिलसिला जारी है। विपक्ष के अविश्वास प्रस्ताव के बीच पाकिस्तान के चुनाव आयोग ने इमरान खान पर जुर्माना लगा दिया है। ईसीपी ने खैबर पख्तूनख्वा के लोअर दीर में एक सार्वजनिक सभा आयोजित करने के लिए प्रधानमंत्री इमरान खान के खिलाफ 50,000 रुपये का जुर्माना लगाया है। एआरवाई न्यूज के मुताबिक, पाकिस्तान चुनाव आयोग के जिला निगरानी अधिकारी ने इमरान खान को 22 मार्च तक बैंक चालान जमा करने का निर्देश दिया है। इमरान खान ने 11 मार्च को लोअर दीर में जनसभा की थी।

विज्ञापन


चित्राल में चुनाव प्रचार के लिए ईसीपी के अधिकारी ने चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन के लिए खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री के विशेष सहायक वजीर जादा पर भी 50,000 रुपये का जुर्माना लगाया है। ईसीपी प्रवक्ता के अनुसार प्रांतीय विधानसभा के केपी सदस्य अधिकारी के सामने पेश हुए, लेकिन अधिकारी को संतोषजनक जवाब देने में नाकाम रहे। जुर्माना लगाने के बाद वजीर ने एक बयान में कहा कि ईसीपी का फैसला गलत है और वह इसके खिलाफ अपील करेंगे।
विज्ञापन


इस्लामाबाद हाई कोर्ट ने शुक्रवार को 11 मार्च को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री की रैली को अनुचित बताया था। साथ ही रैली में भाग लेने के लिए पाकिस्तान के चुनाव आयोग (ईसीपी) के नोटिस को निलंबित करने की उनकी और योजना और विकास मंत्री असद उमर की याचिका को खारिज कर दिया था। चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन के बाद ईसीपी ने केपी के स्थानीय सरकार के चुनाव से पहले लोअर दीर में रैली में भाग लेने के लिए इमरान खान, केपी गवर्नर शाह फरमान, केपी सीएम महमूद खान और अन्य को नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच ईसीपी 31 मार्च को प्रांत के 18 जिलों में होने वाले खैबर-पख्तूनख्वा में स्थानीय सरकार के चुनाव के दूसरे चरण को यह कहते हुए टालने पर विचार कर रही है कि जिलों में चुनाव आचार संहिता का गंभीर उल्लंघन किया जा रहा है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed