फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   pakistan imran khan pti kick start punjab election campaign with historic rally

Pakistan: इमरान खान निकालेंगे 'ऐतिहासिक रैली', पीटीआई नेता बोले- आने वाली पीढ़ियां भी रखेंगी याद

Tue, 07 Mar 2023 12:44 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: नितिन गौतम Updated Tue, 07 Mar 2023 12:44 PM IST
सार

अजहर ने कहा कि 'जब वह शेर (इमरान खान) बुधवार को जमान पार्क से निकलेगा तो वह लाहौर के लिए ऐतिहासिक दृश्य होगा। आने वाली पीढ़ियां भी इसके बारे में पढ़ेंगी और इसकी तस्वीरें और वीडियो देखेंगी।

विज्ञापन
pakistan imran khan pti kick start punjab election campaign with historic rally
इमरान खान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान बुधवार को एक ऐतिहासिक रैली से पंजाब में अपनी पार्टी के चुनाव प्रचार की शुरुआत करेंगे। इमरान की पार्टी पीटीआई ने बुधवार को यह रैली निकालने का एलान किया है। इमरान खान इसका नेतृत्व करेंगे। पीटीआई के नेताओं का कहना है कि यह रैली ऐसी होगी कि आने वाली पीढ़ियां भी इसे याद रखेंगी। बता दें कि पंजाब में प्रांतीय चुनाव होने हैं। 

विज्ञापन


पीटीआई नेता हम्माद अजहर ने बताया कि इमरान खान एक बुलेटप्रूफ वाहन पर सवार होकर रैली का नेतृत्व करेंगे। यह रैली इमरान खान के लाहौर के जमान पार्क स्थित आवास से शुरू होकर दाता दरबार तक जाएगी। अजहर ने कहा कि 'जब वह शेर (इमरान खान) बुधवार को जमान पार्क से निकलेगा तो वह लाहौर के लिए ऐतिहासिक दृश्य होगा। आने वाली पीढ़ियां भी इसके बारे में पढ़ेंगी और इसकी तस्वीरें और वीडियो देखेंगी। उन्हें समझ आएगा कि किस तरह के देश जागता है।'
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Pakistan: क्या है तोशखाना मामला, जिसमें पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान फंसे? जानें पूरी कहानी
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में 30 अप्रैल को चुनाव होने हैं। पाकिस्तान के राष्ट्रपति आरिफ अल्वी ने बीते हफ्ते ही इनका एलान किया है। पंजाब और खैबर पख्तूनख्वा विधानसभाएं बीती 14 और  18 जनवरी को भंग हो गईं थी लेकिन सरकार द्वारा चुनाव कराने में आनाकानी की जा रही थी। इस पर सुप्रीम कोर्ट ने स्वतः संज्ञान लेते हुए दोनों जगह नियमों के तहत विधानसभा भंग होने के 90 दिनों के भीतर चुनाव कराने के निर्देश दिए थे। इसके बाद चुनाव आयोग ने चुनाव की तारीखों का एलान किया। 

उल्लेखनीय है कि पाकिस्तान इलेक्ट्रोनिक मीडिया वाचडॉग ने बीती 5 मार्च को इमरान खान के बयान प्रसारित करने पर रोक लगा दी थी। इस पर पीटीआई नेता अजहर ने कहा कि कोई भी इमरान खान की आवाज को नहीं दबा सकता क्योंकि अब वही पाकिस्तान की आवाज हैं। इमरान खान इन दिनों तोशाखाना मामले में भी फंसे हुए हैं और उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी है। हालांकि अभी तक पुलिस इमरान खान को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed