{"_id":"65f1c64ed536b7a99702e1a3","slug":"pakistan-home-minister-ataullah-tarar-alleges-pti-is-hatching-a-conspiracy-to-end-gps-plus-status-2024-03-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान: 'जीपीएस प्लस का दर्जा खत्म करने की पीटीआई रच रहा साजिश', गृह मंत्री अताउल्लाह तरार ने लगाए आरोप","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
पाकिस्तान: 'जीपीएस प्लस का दर्जा खत्म करने की पीटीआई रच रहा साजिश', गृह मंत्री अताउल्लाह तरार ने लगाए आरोप
Wed, 13 Mar 2024 09:00 PM IST
आदर्श शर्मा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
Published by: आदर्श शर्मा
Updated Wed, 13 Mar 2024 09:00 PM IST
सार
पाकिस्तान के गृह मंत्री अताउल्लाह तरार ने इमरान खान की पार्टी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि पीटीआई देश की अर्थव्यवस्था को तबाह करने की साजिशें रच रही है। इस बीच, पीएमएल-एन के वरिष्ठ नेता मियां जावेद लतीफ ने अपनी सरकार को महज कठपुतली करार दिया है।
विज्ञापन
अताउल्लाह तरार
- फोटो : X/@TararAttaullah
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तान के गृह मंत्री अताउल्लाह तरार ने बुधवार को इमरान खान की पार्टी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी ने यूरोपीय संघ से पाकिस्तान की सामान्यीकृत प्रणाली(जीएसपी) प्लस स्थिति को रद्द करने के लिए कहा है। साथ ही आरोप लगाते हुए पाकिस्तानी गृह मंत्री ने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था को तबाह करने की साजिश रची जा रही है।
इस तरह की हरकतें देश के खिलाफ- तरार
एक सम्मेलन के दौरान अपने संबोधन में अताउल्लाह तरार ने दावा किया कि पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) पार्टी ने पाकिस्तान को जीएसपी+ दर्जे को खत्म करने के लिए साजिशें रच रहा है जिसके लिए ऑनलाइन याचिका भेजी है। इस तरह की हरकतें देश के खिलाफ है, यह एक तरह का हमला है।
यूरोपीय संघ को हमने कोई पत्र नहीं लिखा-पीटीआई
हालांकि, पाकिस्तान के गृह मंत्री तरार के आरोप लगाने के कुछ घंटों बाद इमरान खान की पीटीआई ने आरोपों से इनकार किया और कहा कि पाकिस्तान के जीएसपी+ दर्जे को वापस लेने के लिए यूरोपीय संघ को कोई पत्र नहीं भेजा गया था। सोशल मीडिया एक्स में पोस्ट साझा करते हुए कहा कि पीटीआई ने न तो यूरोपीय संघ को कोई पत्र लिखा है और न ही इसकी कोई योजना है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि जीएसपी प्लस व्यापार को सुविधाजनक बनाकर सुशासन और सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए एक विशेष प्रोत्साहन व्यवस्था के रूप में कार्य करता है। पाकिस्तान को 2014 में यह दर्जा दिया गया था, जिसे अब 2027 तक बढ़ा दिया गया है। देश को यूरोपीय बाजार में निर्यात पर शुल्क मुक्त या न्यूनतम शुल्क प्राप्त है।

पीएमएल-एन की सरकार महज कठपुतली- मियां जावेद
पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के एक करीबी सहयोगी ने इस बात को माना है कि केंद्र में पीएमएल-एन पार्टी के नेतृत्व वाली सरकार महज एक कठपुतली है। जो अप्रत्यक्ष तौर से संकेत देती है कि सैन्य प्रतिष्ठान वही सरकार चला रहा है, जिसे उसने बनाया था। हालांकि पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) की ओर से इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।
गौरतलब है कि नवाज शरीफ की पीएमएल-एन के कद्दावर नेता और पूर्व मंत्री मियां जावेद लतीफ ने मंगलवार को बताया कि उनकी पार्टी आठ फरवरी के आम चुनावों में नेशनल असेंबली में साधारण बहुमत भी हासिल करने में विफल रही। उन्होंने सैन्य प्रतिष्ठान ने इधर-उधर से नेशनल असेंबली की सीटें इकट्ठा करके एक सरकार बनाई। आप इसे पीएमएल-एन या किसी अन्य पार्टी की सरकार कह सकते हैं, लेकिन वास्तव में यह एक कठपुतली सरकार है।