फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan Hindu Council says temple is our requirement in Islamabad

इस्लामाबाद में मंदिर बनाने की आवाज हुई बुलंद, हिंदुओं ने दिया यूएई का हवाला

Wed, 23 Sep 2020 04:42 AM IST
Jeet Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: Jeet Kumar Updated Wed, 23 Sep 2020 04:42 AM IST
विज्ञापन
Pakistan Hindu Council says temple is our requirement in Islamabad
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Facebook

पाकिस्तान में एक बार फिर हिंदू मंदिर बनाने की आवाज बुलंद होने लगी है। इसके लिए लामबंदी की तैयारी हो रही है। पहले भी हिंदू मंदिर बनने की पहल हुई थी, लेकिन इसे लेकर काफी विवाद हो गया था। बाद में सरकार को अपना फैसला वापस लेना पड़ा था। वहां की सरकार के जमीन देने के बाद वहां के इस्लामिक संगठनों ने फतवा जारी कर दिया था।

विज्ञापन


अब फिर से हिंदू मंदिर बनाने की मांग जोर पकड़ने लगी है, इसके लिए कई हिंदू संगठन लामबंदी की तैयारी में जुट गए हैं। साथ ही पाकिस्तान हिंदू परिषद के सदस्यों ने कहा कि हिंदू समुदाय की जरूरी चीजें जैसे श्मशान और मंदिर की स्थापना का राजनीतिकरण नहीं किया जाना चाहिए।
विज्ञापन


बता दें पाकिस्तान एक मुस्लिम देश है, वहां कई नामी मुस्लिम मौलवी हमेशा मंदिर निर्माण का विरोध करते हैं। निर्माण को लेकर यहां खासा विवाद और हिंसा की वारदातें भी हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूएई मंदिर बन सकता है तो पाकिस्तान में क्यों नहीं
कट्टरपंथियों पर निशाना साधते हुए पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी के एमएनए लाल चंद मल्ही ने कहा कि मंदिर का विरोध करने वाले कह रहे हैं कि मुस्लिम करदाताओं का पैसा मंदिर में लगाया जाए, तो क्या पाकिस्तान में हिंदू कर नहीं देते क्या। हम भी इस देश में करदाता हैं, अरबों रुपये राष्ट्रीय के लिए जोड़ते हैं।

 
उन्होंने कहा कि पिछले 70 सालों से सरकारों ने मंदिर के लिए एक भी पैसा खर्च नहीं किया। पाकिस्तान इस्लामिक देश है तो यूएई भी इस्लामिक राज्य है, जब वहां मंदिर बन सकता है तो पाकिस्तान में क्यों नहीं? 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed