{"_id":"5e6615728ebc3eeb0e65dbc3","slug":"pakistan-heavy-rain-in-khyber-pakhtunkhwa-many-houses-damagaed","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान में भारी बारिश के कारण 27 लोगों की मौत, कई घर हुए क्षतिग्रस्त","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
पाकिस्तान में भारी बारिश के कारण 27 लोगों की मौत, कई घर हुए क्षतिग्रस्त
Mon, 09 Mar 2020 03:37 PM IST
अनवर अंसारी
पीटीआई, पेशावर
पीटीआई, पेशावर
Published by: अनवर अंसारी
Updated Mon, 09 Mar 2020 03:37 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान के उत्तरी खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में बारिश से जुड़ी घटनाओं में चार और लोगों की मौत के साथ मृतकों का आंकड़ा सोमवार को 27 पर पहुंच गया। मीडिया में आई एक खबर में ये आंकड़े सामने आए हैं।
विज्ञापन
‘एक्सप्रेस ट्रिब्यून’ ने खबर दी कि प्रांतीय आपदा प्रबंधन अधिकरण (पीडीएमएम) के अधिकारियों ने बताया कि प्रांत में 87 घर आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गए और मूसलाधार बारिश से पूरे प्रांत में मची तबाही के बाद प्रांतीय सरकार ने मौसमी आपदा घोषित कर दी है।
विज्ञापन
खबर में बताया गया कि लगातार हो रही बारिश के कारण मरने वालों की संख्या 27 पर पहुंच गई है और 12 लोग घायल हुए हैं। खैबर पख्तूनख्वा के स्वात, मरदान और चारसड्डा जिलों में लोग हताहत हुए हैं। ज्यादातर मामले छत ढहने की घटनाओं से जुड़े हुए हैं।
विज्ञापन
पाकिस्तान मौसम विभाग ने रविवार को प्रांत के दूर-दराज इलाकों में फिर से गरज के साथ बारिश होने और ओले पड़ने का अनुमान जताया था। खैबर पख्तूनख्वा में बुधवार से ही भारी बारिश हो रही है जिससे अचानक बाढ़ आने के साथ ही भूस्खलन की घटनाएं हुई हैं।