फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan News: Pakistan has released donkey that had been held case of illegal gambling race

पाकिस्तान में गधे को मिली जमानत, चार दिन खानी पड़ी हवालात की हवा

Sat, 13 Jun 2020 07:45 AM IST
अनवर अंसारी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: अनवर अंसारी Updated Sat, 13 Jun 2020 07:45 AM IST
विज्ञापन
Pakistan News: Pakistan has released donkey that had been held case of illegal gambling race
पाकिस्तान में गधे को मिली जमानत, चार दिन खानी पड़ी हवालात की हवा - फोटो : social media

पाकिस्तान में पुलिस ने एक गधे को जुआ खेलने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया था। दरअसल पुलिस ने जुआ खेलते हुए आठ लोगों को पकड़ा था और इनके साथ पुलिस ने गधे को भी आरोपी बना लिया। हालांकि अदालत से इसे अब जमानत मिल गई है। मगर इस घटना के सामने आने पर सोशल मीडिया पर लोगों ने जमकर पाकिस्तान पुलिस को ट्रोल भी किया था। 

विज्ञापन


इस मामले में गिरफ्तार आठ लोगों को भी जमानत दे दी गई है। दरअसल,  पाकिस्तान के एक ग्रामीण इलाके में ये सभी लोग गैर-कानूनी गधे की दौड़ का आयोजन कर रहे थे। इन लोगों ने एक चुनौती पर दांव लगाया था कि गधा 40 सेकंड में तीन फर्लांग (600 मीटर) दौड़ सकता है। इस घटना के बाद मीडिया में इस खबर को लेकर दिलचस्पी पैदा हुई कि कैसे गधे को गिरफ्तार कर लिया गया और बाद में उसे जमानत दे दी गई। हालांकि, पुलिस ने बताया कि गधे को बस चार दिन हिरासत में रखा गया था। 
विज्ञापन


पाकिस्तान के ग्रामीण इलाकों में माल ढोने के लिए गधों का इस्तेमाल आम बात है। साथ ही इन इलाकों में गधों की दौड़ पर दांव लगाना सामान्य है। हालिया मामला रहीम यार खान शहर के ग्रामीण इलाकों में हुआ। इससे पहले कि यह अवैध दौड़ शुरू हो पाती, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर इन सभी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने घटनास्थल से एक गधा गाड़ी, एक लाख 21 हजार पाकिस्तानी रुपये, एक कपड़ा जिसे पैसा जमा करने के लिए प्रयोग किया गया था और एक स्टॉपवॉच को जब्त किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed