फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan Government Website shows Pak occupied Kashmir is a part of India

पाक की सरकारी वेबसाइट ने PoK को बताया भारत का हिस्सा, सोशल मीडिया पर इमरान सरकार का उड़ा मजाक

Thu, 21 May 2020 11:42 PM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: गौरव पाण्डेय Updated Thu, 21 May 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
Pakistan Government Website shows Pak occupied Kashmir is a part of India
पाक वेबसाइट पर दिखाया गया नक्शा - फोटो : covid.gov.pk

पाकिस्तान की एक सरकारी वेबसाइट में पाक अधिकृत कश्मीर (पीओके) को भारत का हिस्सा बताया गया है। यह जानकारी सामने आने के बाद पाकिस्तान की जमकर किरकिरी हो रही है। हालांकि, यह बात पता चलने के बाद पाक ने इसे हटा दिया है। 

विज्ञापन


बता दें कि पाकिस्तान ने कोरोना वायरस की जानकारी देने के लिए एक वेबसाइट बनाई है। इस वेबसाइट पर ग्राफिक के आधार पर कोरोना संक्रमण की जानकारी देने वाले हिस्से में दिख रहा है कि पीओके भारत का हिस्सा है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


यह फोटो सोशल मीडिया पर आने के बाद पाकिस्तान की जम कर खिल्ली उड़ी। ट्विटर पर यूजर्स ने पाकिस्तान सरकार को ट्रोल करना शुरू कर दिया। एक यूजर ने यह तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, आखिरकार पाकिस्तान ने मान ही लिया कि पीओके भारत का हिस्सा है। 

वहीं, एक और यूजर ने लिखा कि कश्मीर का सच और इसकी स्वीकारोक्ति पाकिस्तान की वेबसाइट पर है। जहां पीओके जैसी कोई चीज है ही नहीं केवल पूरा कश्मीर है जो भारत का हिस्सा है। 

भारत कह चुका, गिलगित-बाल्टिस्तान हमारा है

हाल ही में पाकिस्तान द्वारा किए गए गिलगित-बाल्टिस्तान में चुनाव कराने के फैसले का भारत ने कड़ा विरोध किया था। भारत के विदेश मंत्रालय ने कहा था कि पूरे जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के साथ-साथ गिलगित-बाल्टिस्तान भी भारत का हिस्सा है। भारत ने गिलगित-बाल्टिस्तान पर पाक के कब्जे को गैरकानूनी बताया था। 

इसके साथ ही भारत ने कई ऐसी कार्रवाईयां की हैं जिनमें पीओके और गिलगित-बाल्टिस्तान को भारत का हिस्सा बताया जा रहा है और पाकिस्तान को एक तरह का संदेश दिया जा रहा है कि वह अपना अवैध कब्जा तुरंत छोड़ दे। ऑल इंडिया रेडियो और दूरदर्शन पर आने वाली मौसम रिपोर्ट में अब गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद का मौसम बताया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed