Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan Girls Blackmailed Over Ordinary Jeans-and-Top Photos, Death Threats from Families Amid Honour Killing

डर के साये में जी रहीं पाकिस्तान की लड़कियां: जींस वाली तस्वीरों से किया जा रहा ब्लैकमेल, ऑनर किलिंग का खतरा

Fri, 20 Nov 2026 05:15 AM IST
हिमांशु सिंह चंदेल वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन/इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन/इस्लामाबाद Published by: हिमांशु सिंह चंदेल Updated Fri, 20 Nov 2026 05:15 AM IST
सार

पाकिस्तान में महिलाओं और लड़कियों के लिए सोशल मीडिया पर सामान्य तस्वीरें साझा करना भी जानलेवा साबित हो रहा है। जींस-टॉप या बिना हिजाब वाली तस्वीरों के जरिए लड़कियों को ब्लैकमेल किया जा रहा है। कई परिवार ऐसी तस्वीरों को इज्जत से जोड़कर हत्या तक की धमकी देते हैं। कुछ लड़कियों की जान भी जा चुकी है। आखिर एक सामान्य सेल्फी किसी लड़की की मौत की वजह कैसे बन रही है? आइए, विस्तार से मामले को जानते हैं...

विज्ञापन
Pakistan Girls Blackmailed Over Ordinary Jeans-and-Top Photos, Death Threats from Families Amid Honour Killing
तस्वीर वायरल करने की धमकी देकर लड़कियों से मांग रहे पैसे - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

पश्चिमी देशों में जींस और टॉप पहने किसी लड़की की मुस्कुराती हुई तस्वीर सामान्य बात है, लेकिन पाकिस्तान के रूढ़िवादी समाज में ऐसी तस्वीर किसी लड़की की जान पर भारी पड़ सकती है। यहां बिना हिजाब या सामान्य कपड़ों में ली गई तस्वीरों को परिवार की इज्जत से जोड़ दिया जाता है। इसी सोच का फायदा उठाकर कुछ लोग लड़कियों को ब्लैकमेल कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें सार्वजनिक करने की धमकी देकर उनसे पैसे और शारीरिक संबंधों की मांग की जाती है। कई लड़कियां परिवार की ओर से हत्या की धमकियों के डर में जी रही हैं। पाकिस्तान में ऑनर किलिंग यानी इज्जत के नाम पर हत्या का खतरा इस समस्या को और गंभीर बना रहा है।

विज्ञापन


एक सेल्फी के कारण मनीजा की जिंदगी कैसे बदल गई?
पाकिस्तान के एक कस्बे में रहने वाली किशोरी मनीजा (बदला हुआ नाम) की कहानी इस खतरे को समझाती है। मनीजा हमेशा हिजाब पहनती थीं। एक दिन अपनी सहेली के भाई के कहने पर उन्होंने घर में बिना हिजाब के अपने लंबे बालों की सेल्फी खींचकर उसे भेज दी। बाद में युवक ने तस्वीर परिवार को दिखाने की धमकी देकर उनका शारीरिक शोषण करने की कोशिश की। उसने एक फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट बनाकर तस्वीर सार्वजनिक भी कर दी। मनीजा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से शिकायत की, लेकिन कंपनी ने यह कहते हुए तस्वीर हटाने से इन्कार कर दिया कि उसमें उसके नियमों का उल्लंघन नहीं हुआ है। यानी तस्वीर में नग्नता नहीं होने के कारण उसे आपत्तिजनक नहीं माना गया, जबकि लड़की की असली सुरक्षा खतरे में थी।
विज्ञापन


क्या परिवार की बदनामी के डर से छूट गई मनीजा की पढ़ाई?
मनीजा के पिता पहले ही धमकी दे चुके थे कि अगर परिवार की बदनामी हुई तो वे उसे जान से मार देंगे। तस्वीर सार्वजनिक होने के बाद उसकी मां भी डर गईं। उन्होंने मनीजा की पढ़ाई छुड़वा दी और अब उसकी जल्द शादी करने की तैयारी की जा रही है। इस तरह एक सामान्य तस्वीर के कारण उसकी पढ़ाई और आजादी दोनों छिन गईं। मनीजा आज भी इस डर में जी रही हैं कि कहीं परिवार के लोग उसकी जान न ले लें। यह मामला दिखाता है कि ब्लैकमेल करने वाले व्यक्ति की गलती का खामियाजा भी लड़की को ही भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जरघुना को स्कूल की तस्वीर के जरिए कैसे बनाया गया निशाना?
बलूचिस्तान की 15 वर्षीय जरघुना की कहानी भी ऐसी ही है। स्कूल की पिकनिक के दौरान झील में भीगे कपड़ों में उनकी एक तस्वीर खींची गई थी। बाद में स्कूल के एक कार्यक्रम में यह तस्वीर बड़ी स्क्रीन पर दिखा दी गई। जरघुना के मुताबिक, वहां लड़कियों की सामान्य तस्वीरें खींचकर व्हाट्सएप के जरिए उन्हें ब्लैकमेल किया जाता है। तस्वीर सार्वजनिक करने की धमकी देकर उनसे पैसे या शारीरिक संबंध बनाने की मांग की जाती है। इस तरह लड़कियों की निजी तस्वीरों को उनके खिलाफ हथियार बना लिया जाता है। सोशल मीडिया पर उनकी मौजूदगी ही उनके लिए डर और खतरे की वजह बन रही है।


ऑनर किलिंग के पीछे सोशल मीडिया कितना बड़ा कारण?
पाकिस्तान के डिजिटल माहौल में पुरुषों का दबदबा काफी ज्यादा बताया गया है। वहां इंस्टाग्राम के करीब दो-तिहाई उपयोगकर्ता पुरुष हैं। वहीं टिकटॉक के 10 करोड़ उपयोगकर्ताओं में 70 प्रतिशत से अधिक पुरुष हैं। ऐसे माहौल में महिलाओं की ऑनलाइन मौजूदगी को कई बार संदेह और बदनामी से जोड़कर देखा जाता है। इसका खामियाजा महिलाओं को अपनी जान देकर भी चुकाना पड़ा है। पिछले साल 14 वर्षीय हीरा अनवर को उनके टिकटॉक वीडियो के कारण अमेरिका से पाकिस्तान बुलाया गया था, जहां उनके पिता ने उनकी हत्या कर दी। वहीं, युवा टिकटॉक स्टार सना यूसुफ की भी एक सिरफिरे ने हत्या कर दी थी। इन घटनाओं से साफ है कि पाकिस्तान में महिलाओं की ऑनलाइन आजादी और उनकी सुरक्षा के बीच गंभीर टकराव है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed