फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan gets a major blow from the World Bank

पाक को विश्व बैंक से बड़ा झटका, 20 करोड़ डॉलर का प्रोजेक्ट रोका

Tue, 02 Apr 2019 04:08 AM IST
गौरव द्विवेदी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: गौरव द्विवेदी Updated Tue, 02 Apr 2019 04:08 AM IST
विज्ञापन
Pakistan gets a major blow from the World Bank
इमरान खान ( फाइल फोटो )

विश्व बैंक ने पाकिस्तान के बलूचिस्तान में जल संसाधन परियोजना के लिए 20 करोड़ अमेरिकी डॉलर का कर्ज फिलहाल रोक दिया है। इस अहम परियोजना को दिए जाने वाले कर्ज को स्थगित करने के विश्व बैंक के फैसले का मुख्य कारण इसकी प्रगति और नियंत्रण में कमी बताया गया है। विश्व बैंक प्रवक्ता मरियम अल्ताफ के मुताबिक परियोजना को 30 दिनों के लिए निलंबित किया गया है।

विज्ञापन


विश्व बैंक के साथ बलूचिस्तान एकीकृत जल संसाधन प्रबंधन और विकास परियोजना पर तीन साल पहले हस्ताक्षर किए गए थे। बैंक ने इस परियोजना की 20 करोड़ 97 लाख डॉलर की अनुमानित लागत में से 20 करोड़ डॉलर को कवर करने के लिए प्रतिबद्धता जाहिर की थी। लेकिन बैंक ने परियोजना के प्रबंधन में प्रगति, निधियों के वितरण, नागरिक कार्यों के साथ आगे बढ़ना और नियंत्रण में कई कमियों को पाया। अरब न्यूज ने भी विश्व बैंक के हवाले से इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया। 
विज्ञापन


एक बयान के मुताबिक विश्व बैंक ने इस परियोजना को तुरंत प्रभाव से स्थगित कर दिया है और अगले 30 दिनों तक बलूचिस्तान सरकार के साथ काम करने की पेशकश की है ताकि गुंजाइश तथा शासन व्यवस्था को और अधिक वास्तविक रूप से पुनर्गठन कर प्रांत को स्थायी जल प्रबंधन दिया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


बलूचिस्तान के जल प्रबंधन में सुधार है परियोजना का लक्ष्य

यह परियोजना अक्टूबर 2022 में पूरी होने वाली है और इसका लक्ष्य बलूचिस्तान में लक्षित सिंचाई योजनाओं के लिए जल संसाधन निगरानी और प्रबंधन के लिए प्रांतीय सरकारी क्षमता को मजबूत करना और समुदाय आधारित जल प्रबंधन में सुधार करना है। मुख्यमंत्री के प्रवक्ता अजीम काकर ने इस पर टिप्पणी से इनकार कर दिया। 


62 फीसदी आबादी के पास स्वच्छ पेयजल तक नहीं

क्वेटा स्थित विकास विशेषज्ञ अदनान आमिर ने विश्व बैंक की कार्रवाई पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए इसके लिए प्रांतीय सरकारी तंत्र को सीधे तौर पर जिम्मेदार ठहराया। बलूचिस्तान प्रांत को पाकिस्तान में सबसे खराब स्वास्थ्य सूचक माना जाता है। लगभग 62 प्रतिशत आबादी के पास पीने के लिए स्वच्छ पानी तक पहुंच नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed