{"_id":"659337f09a6e9a72eb099733","slug":"pakistan-general-polls-pml-n-supremo-nawaz-sharif-to-address-internal-rifts-over-ticket-allotment-2024-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pakistan: टिकट आवंटन पर पीएमएल-एन में आंतरिक विरोध; निपटने के लिए नवाज शरीफ ने बनाई खास रणनीति","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Pakistan: टिकट आवंटन पर पीएमएल-एन में आंतरिक विरोध; निपटने के लिए नवाज शरीफ ने बनाई खास रणनीति
Tue, 02 Jan 2024 03:38 AM IST
शिव शरण शुक्ला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Tue, 02 Jan 2024 03:38 AM IST
सार
पंजाब में पार्टी टिकटों के वितरण को लेकर पीएमएल-एन के भीतर विवाद सामने आया था। वहीं, कराची में भी सीट समायोजन को लेकर गतिरोध जारी है। पीएमएल-एन की मांग है कि पार्टी अध्यक्ष और पूर्व प्रधान मंत्री शहबाज शरीफ के विरोध में उतारे गए मुस्तफा कमाल को एनए-242 बलदिया से हटाया जाए और एमक्यूएम-पी (मुत्ताहिदा कौमी मूवमेंट-पाकिस्तान) प्रांतीय सीट के लिए शहबाज का समर्थन करें।
विज्ञापन
नवाज शरीफ
- फोटो : पीटीआई (फाइल)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तान में आठ फरवरी को आम चुनाव होने हैं। उससे पहले, राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। नेताओं का नामांकन भी हो चुका है। इस बीच, पीएमएलएन नेताओं में चल रहे आंतरिक गतिरोध से निपटने के लिए पार्टी के सुप्रीमो नवाज शरीफ आगे आए हैं। उन्होंने निर्णय लिया है कि वे अपनी पार्टी के उन नेताओं के साथ व्यक्तिगत रूप से मिलकर उनका भरोसा जीतेंगे जिन्हें इस बार पार्टी से टिकट नहीं मिल सका।
विज्ञापन
पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नवाज शरीफ ने यह निर्णय पीएमएल-एन नेताओं की एक सलाहकार सभा की अध्यक्षता में चुनावी टिकट पर चर्चा करते हुए लिया। बैठक में नवाज ने तय किया कि उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों से व्यक्तिगत रूप से मिलने और उनका विश्वास हासिल करने का फैसला किया है जो आगामी चुनावों के लिए पार्टी के टिकट प्राप्त करने में असमर्थ थे। इसमें यह भी तय किया गया कि जो नेता टिकट पाने में असमर्थ रहे हैं उन्हें चुनाव के बाद ऊपरी सदन सीनेट में भेजा जाएगा।
विज्ञापन
इसके अलावा, बैठक के दौरान जहांगीर तरीन के नेतृत्व वाली इस्तेखाम-ए-पाकिस्तान पार्टी (आईपीपी) के साथ सीट समायोजन के विचार पर भी विचार किया गया। सूत्रों ने बताया कि इस चुनाव में पीएमएल-एन और आईपीपी कुछ सीटों के लिए एकजुट होंगे।
विज्ञापन
इससे पहले, पंजाब में पार्टी टिकटों के वितरण को लेकर पीएमएल-एन के भीतर विवाद सामने आया था। वहीं, कराची में भी सीट समायोजन को लेकर गतिरोध जारी है। पीएमएल-एन की मांग है कि पार्टी अध्यक्ष और पूर्व प्रधान मंत्री शहबाज शरीफ के विरोध में उतारे गए मुस्तफा कमाल को एनए-242 बलदिया से हटाया जाए और एमक्यूएम-पी (मुत्ताहिदा कौमी मूवमेंट-पाकिस्तान) प्रांतीय सीट के लिए शहबाज का समर्थन करें। वहीं, एमक्यूएम-पी प्रतिनिधिमंडल ने इसे इनकार कर दिया है और कहा है कि पीएमएल-एन मुस्तफा कमाल का समर्थन करे। एमक्यूएम-पी ने दावा किया है कि वह एनए 242 से एक मजबूत उम्मीदवार हैं।
बता दें कि पाकिस्तान में आगामी आठ फरवरी को आम चुनाव होने हैं। जिसके लिए 30 दिसंबर को नामांकन पत्रों की जांच पूरी की गई है। अब इस बुधवार तक इन नामांकन पत्रों के खिलाफ अपील की जा सकेगी और इन अपीलों पर निर्णय अगले महीने की 10 तारीख तक किया जाएगा। इसके बाद, 11 जनवरी को उम्मीदवारों की प्रारंभिक सूची उपलब्ध कराई जाएगी और 12 जनवरी तक उम्मीदवार अपना नामांकन पत्र वापस ले सकते हैं।