नवाज शरीफ की हालत नाजुक, प्लेटलेट्स काउंट कम होकर पहुंचा 12 हजार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जेल में बंद पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की हालात बेहद नाजुक हैं। नवाज शरीफ का ब्लड प्लेटलेट काउंट काफी ज्यादा कम हो गया है और उन्हें इमरजेंसी की हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
नवाज शरीफ भ्रष्टाचार के मामले में जेल में बंद हैं, सोमवार की रात को उनकी तबीयत काफी बिगड़ गई जिसके बाद उन्हें लाहौर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। मरियम शरीफ उनसे मिलने अस्पताल पहुंची हैं। मौलाना फजलुर रहमान ने उन्हें अस्पताल में फूलों का गुलदस्ता भेजते हुए जल्द ठीक होने की शुभकामना दी है।
लाहौर स्थित शरीफ मेडिकल कॉलेज की लैब से आई रिपोर्ट के अनुसार नवाज का प्लेटलेट काउंट 1,40,000 से 4,50,000 के बीच होना चाहिए। लेकिन अभी यह घटकर मात्र 12,000 रह गया है, जिससे उनकी हालत बेहद नाजुक हो गई है। इस इमरजेंसी हालात के बाद उन्हें फौरन ही अस्पताल में भर्ती कराया गया।
मेडिकल कॉलेज के डॉ अदनान खान ने एक ट्वीट कर बताया कि पूर्व पीएम नवाज शरीफ का प्लेटलेट काउंट काफी कम हो गया है। इसकी कई कारण हैं, उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाए जाने की जरूरत है।
Former PM #NawazSharif is detected to have critically low Platelet Count (16*10^9/L) that could be due to multiple pathologies & requires immediate in-hospital care.
— Dr. Adnan Khan (@Dr_Khan) October 21, 2019
I’ve requested the concerned authorities to act in urgency please. pic.twitter.com/hnaYHEAxkF
डॉ खान ने बताया कि उन्होंने पाकिस्तान की एंटी करप्शन एजेंसी नेशनल एकाउंटिबिलिटी ब्यूरो के लाहौर स्थित सेल में नवाज शरीफ से मुलाकात की और उन्हें बीमार देखा। डॉ खान ने कहा कि नवाज शरीफ गंभीर किस्म की कई जानलेवा बीमारियों के खतरों से लड़ रहे हैं, ये बेहद गंभीर स्थिति है और उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया जाना चाहिए।
Today met former PM #NawazSharif for consultation & evaluation. He’s visibly unwell & has multiple serious life-threatening health issues of acute nature.
I’ve recommended immediate hospitalisation for workup & treatment.
The matter is of utmost urgency. — Dr. Adnan Khan (@Dr_Khan) October 21, 2019
नेशनल एकाउंटिबिलिटी ब्यूरो के एक प्रवक्ता ने कहा कि नवाज शरीफ की हालत को देखते हुए उन्हें सर्विस अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों की एक टीम उनका इलाज कर रही है।