फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   pakistan former pm nawaz sharif set to re-elected as pmln president

Pakistan: पीएमएल-एन के अध्यक्ष चुने गए नवाज शरीफ, 11 नेताओं के बीच निर्विरोध हुआ चुनाव; छह साल बाद हुई वापसी

Tue, 28 May 2024 12:26 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: नितिन गौतम Updated Tue, 28 May 2024 12:26 PM IST
सार

लाहौर के एक स्थानीय होटल में पीएमएल-एन की जनरल काउंसिल की बैठक हुई, जिसमें नए अध्यक्ष का चुनाव किया गया। अध्यक्ष पद के लिए पार्टी के 11 नेताओं को नामांकन पत्र मिले थे, लेकिन नवाज शरीफ को निर्विरोध पार्टी का नया अध्यक्ष चुना गया। 

विज्ञापन
pakistan former pm nawaz sharif set to re-elected as pmln president
नवाज शरीफ - फोटो : पीटाआई

विस्तार

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ एक बार फिर पाकिस्तान मुस्लिम लीग नवाज (पीएमएल-एन) पार्टी के अध्यक्ष चुने गए हैं। मंगलवार को लाहौर के एक स्थानीय होटल में पीएमएल-एन की जनरल काउंसिल की बैठक हुई, जिसमें नए अध्यक्ष का चुनाव किया गया। अध्यक्ष पद के लिए पार्टी के 11 नेताओं को नामांकन पत्र मिले थे, लेकिन नवाज शरीफ को निर्विरोध पार्टी का नया अध्यक्ष चुना गया। 

विज्ञापन


11 मई को होनी थी बैठक
लंदन में चार साल का स्व-निर्वासित जीवन बिताने के बाद नवाज शरीफ बीते साल अक्तूबर में पाकिस्तान वापस लौटे थे। पहले पीएमएलएन की जनरल काउंसिल की बैठक 11 मई को होनी थी, लेकिन पाकिस्तान के परमाणु शक्ति संपन्न देश बनने के 26 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में हुए जश्न के चलते यह बैठक टाल दी गई थी। इससे पहले पार्टी के वरिष्ठ नेता और पार्टी की पंजाई इकाई के अध्यक्ष राणा सनाउल्लाह ने संकेत दे दिए थे कि नवाज शरीफ निर्विरोध पार्टी के नए अध्यक्ष बन सकते हैं। 

विज्ञापन
पार्टी अध्यक्ष पद के चुनाव में लोकतांत्रिक प्रक्रिया न अपनाने के आरोप पर राणा सनाउल्लाह ने कहा पार्टी पहले सत्ता केंद्रित थी, लेकिन नवाज शरीफ ने ही पार्टी को जनता की पार्टी बनाया। उन्होंने कहा कि कायद-ए-आजम मोहम्मद अली जिन्ना के बाद नवाज शरीफ ने ही पार्टी को जीवंत बनाया है। नवाज शरीफ के 8 फरवरी को हुए आम चुनाव के बाद से सक्रिय राजनीति से दूर रहने की वजह पूछने पर राणा सनाउल्लाह ने कहा 'पूर्व प्रधानमंत्री किसी से नाराज नहीं हैं और वह पार्टी में लगातार सक्रिय हैं। पार्टी और सरकार के सभी बड़े फैसले उनके द्वारा ही लिए जा रहे हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन


शहबाज शरीफ ने छोड़ा पार्टी अध्यक्ष का पद
गौरतलब है कि प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ बीते दिनों तक पार्टी अध्यक्ष का पद संभाल रहे थे, बीते महीने ही उन्होंने पद से इस्तीफा दिया है। शहबाज शरीफ ने पार्टी अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद कहा कि अब समय आ गया है कि नवाज शरीफ पार्टी अध्यक्ष का पद संभालें। छह साल पहले भी पीएमएलएन अध्यक्ष पद पर नवाज शरीफ ही थे, लेकिन उनके इस्तीफे के बाद शहबाज शरीफ ये जिम्मेदारी निभा रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed